TrendingUttar Pradesh

​सुलतानपुर में आरक्षण के मुद्दे पर अनोखा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र लेकर पहुंचे सामाजिक संगठन

​सुलतानपुर में आरक्षण के मुद्दे पर अनोखा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र लेकर पहुंचे सामाजिक संगठन

सुलतानपुर, अमृत विचार। आरक्षण, एससी/एसटी एक्ट और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार दोपह एक सामाजिक संस्था और राष्ट्रीय सवर्ण समाज परिषद के संयुक्त तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ ने राष्ट्रपति के नाम अपने खून से लिखा पत्र जयसिंहपुर एसडीएम  को सौंपा। खून से पत्र लिखा पत्र सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन हुआ है। 

डॉ. सौरभ मिश्र ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था और एससी/एसटी एक्ट को लेकर सामान्य वर्ग के लोगों में असंतोष है। उन्होंने संबंधित प्रावधानों पर पुनर्विचार करने और सभी वर्गों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग की। उनके मुताबिक खून से लिखा पत्र इन मुद्दों पर सरकार और राष्ट्रपति तक अपनी बात पहुंचाने का प्रतीक है।

सामाजिक समरसता और समान अवसर पर जोर

पूर्व सेना अधिकारी शिव कुमार तिवारी ने कहा कि सामाजिक समरसता के लिए सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार जरूरी है। नीतियां बनाते समय सामाजिक न्याय के साथ समान अवसर और योग्यता के सिद्धांतों पर भी विचार होना चाहिए। राष्ट्रीय सवर्ण समाज परिषद के मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव समेत संगठन की विभिन्न मांगों पर सरकार से गंभीरता से विचार करने की अपील की।

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष अंकुर पांडेय ने कहा कि मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान बृजेंद्र मिश्र, विपिन तिवारी, जेपी तिवारी, अमित उपाध्याय, आलोक दूबे, अम्बेडकर मिश्र, रमेश त्रिपाठी, राम नायक तिवारी, अतुल तिवारी, नीरज तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply