IndiaUttar Pradesh

अनोखी भक्ति! हाथों के बल पर बरसाना धाम की कर रहा परिक्रमाकौन है 13 साल का आराध्य? गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर

Barsana Parikrama: यूपी के मथुरा जिले में स्थित प्रसिद्ध राधा रानी धाम बरसाना में आस्था, संकल्प और अदम्य साहस की अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है. आगरा के 13 वर्षीय आराध्य गुप्ता ने बरसाना धाम की लगभग 7 किलोमीटर लंबी पक्की परिक्रमा मार्ग को हाथों के बल पूरा करने का संकल्प लिया है. यह कठिन और चुनौतीपूर्ण परिक्रमा वह अपनी स्वर्गीय दादी की पावन स्मृति को समर्पित कर रहा है.

अनोखी भक्ति! हाथों के बल पर बरसाना धाम की कर रहा परिक्रमाकौन है 13 साल का आराध्य? गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर

आगरा के प्रतीक विहार फेस2 निवासी आराध्य गुप्ता बचपन से ही धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण में पलेबढ़े हैं. उनके पिता कमलेश गुप्ता और माता सीमा गुप्ता का कहना है कि आराध्य बचपन से ही पूजापाठ और धार्मिक गतिविधियों में गहरी रुचि रखता है. यही संस्कार आज उन्हें एक अनोखे संकल्प की ओर लेकर आया है. आराध्य ने कल से परिक्रमा शुरू की है.

8 वर्षों से कर रहा प्ररिक्रमी की तैयारी

आराध्य ने बताया कि इस कठिन परिक्रमा की तैयारी वह पिछले आठ वर्षों से लगातार कर रहा है. नियमित अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर उसने अपने शरीर को इस चुनौती के लिए तैयार किया है. उसने कहा कि यह केवल रिकॉर्ड बनाने का प्रयास नहीं, बल्कि अपनी दादी के प्रति श्रद्धांजलि और राधा रानी के प्रति उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है.

आराध्य की इस यात्रा में उनकी मां सीमा गुप्ता का विशेष योगदान है. वह हर दिन अभ्यास के दौरान उसका उत्साह बढ़ाती हैं और मानसिक रूप से भी उसे बनाती हैं. परिवार का विश्वास है कि आराध्य अपने संकल्प को पूरा कर न केवल परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेगा.

वर्ड रिकाॅर्ड बनाने पर नजर

आराध्य का लक्ष्य इस अनोखी उपलब्धि के माध्यम से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराना है. इसके अलावा उसने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी आवेदन किया है.

बरसाना पहुंचे श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी आराध्य के इस साहसिक प्रयास की सराहना कर रहे हैं. उनका कहना है कि इतनी कम उम्र में आस्था, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का ऐसा उदाहरण युवाओं के लिए प्रेरणादायक है. सभी श्रद्धालु आराध्य के सफलतापूर्वक परिक्रमा पूरी करने और विश्व रिकॉर्ड बनाने की कामना कर रहे हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply