TrendingUttar Pradesh

Unnao Accident : पहले हादसे में घायल, ठीक होकर एंबुलेंस से निकला घर… रास्ते में फिर एक्सीडेंट, मौत

उन्नाव, अमृत विचार। कुछ दिन पहले लखनऊआगरा एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुआ मरीज सही होकर एंबुलेंस से अपने घर लौट रहा था तभी फिर से एक्सप्रेसवे पर ही वह फिर से हादसे का शिकार हो गया। इसमें उसकी लखनऊ में मौत हो गई। वहीं, दूसरी कार के पीछे से टकराने से इस हादसे में दोनो वाहनों में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिनका यूपीडा टीम ने इलाज कराया है।

बता दें कि राजेंद्र पुत्र रामबहादुर निवासी गांव रसूलपुर थाना रुदौली अयोध्या पूर्व में हुई एक घटना में उन्नाव क्षेत्र में आगरालखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुघर्टना में घायल हो गया था। परिजन उसका इलाज करा रहे थे। ठीक होने पर शिवकुमार पुत्र हरिश्चंद निवासी नगला खेसारी फिरोजाबाद एंबुलेंस से उसे दिल्ली से लखनऊ ले जा रहा था। तभी सोमवार सुबह 6 बजे बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर गांव सबली खेड़ा के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से टकरा गई। इसमें राजेंद्र के अलावा उसका भाई पंचम, पुत्र शुभम व मुकेश और करीबी विशाल आदि घायल हो गए।

इसके बाद राजेंद्र को मेडिकल कालेज लखनऊ ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई पंचम ने बताया कि वह दिल्ली की लोहामंडी में मजदूरी करता था। हादसे से उसकी पत्नी गुड्डा व मां जगमाता आदि बेहाल हैं। वहीं, एंबुलेंस के हादसे का शिकार होने के बाद पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार एंबुलेंस में पीछे से टकरा गई।

इसमें कार सवार मंगल पुत्र धर्मसिंह निवासी समथ भरथरा थाना सिरसागंज फिरोजाबाद साथी अजय पुत्र सिकंदर सिंह, श्याम बिहारी पुत्र चरण देव सिंह, राजकुमार पुत्र चन्द्रदेव सिंह, शिवब्रत पुत्र परमोद चौधरी, पूनम देवी पत्नी अजय कुमार, रूपम कुमारी पत्नी राजनांदन आदि घायल हो गए। जिनका यूपीडा टीम ने इजाल किया। एसओ राजकुमार ने बताया कि हाईवे पर हादसा हुआ था। हालांकि इसकी कोई तहरीर नहीं मिली है। जानकारी कर जरूरी कार्यवाही की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply