India

Unnao Road Accident: बस ड्रायवर ने पहले डंपर को मारी जोरदार टक्कर, फिर देखने उतरे यात्रियों को कुचला, ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे दामाद सहित की मौत

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कानपुरलखनऊ हाईवे पर दही थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज वर्कशॉप के पास एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। ड्रायवर की लापरवाही से बस में सवार तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पूरी घटना में ड्रायवर की लापरवाही सामने आई है। 

Unnao Road Accident: बस ड्रायवर ने पहले डंपर को मारी जोरदार टक्कर, फिर देखने उतरे यात्रियों को कुचला, ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे दामाद सहित की मौत

डंपर से टक्कर के बाद देखने उतरे थे लोग

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने 3 लोगों को रौंदा, मौके पर मौत#Unnao #RoadAccident #UttarPradesh #RoadwaysBus #BreakingNews #Accident pic.twitter.com/EU517dF49l

— Bansal News Official July 11, 2026

जानकारी के अनुसार, पहले तो रोडवेज बस ने पहले अपने आगे चल रहे एक डंपर में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज की डंपर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद जब टक्कर लगे डंपर को देखने के लिए बस में सवार कुछ यात्री और बस का कंडक्टर नीचे उतरा तो इसी दौरान बस ड्रायवर ने अचानक अपनी गाड़ी को बैक करना शुरू किया, तो वहां खड़े यात्रियों की कुचलने से मौके पर मौत हो गई। 

हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार रोडवेज बस अयोध्या से कानपुर जा रही थी। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे की घटना है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जब यात्री नीचे खड़े थे, तभी बस ड्रायवर ने अचानक बस बढ़ा दी। जिसने चार लोगों को रौंद दिया। इस घटना में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं रोडवेज बस का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 

यहां मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल कंडक्टर को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। इसके अलावा तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

मृतकों में ये शामिल 

मृतकों की पहचान राजेंद्र पुत्र स्वामी प्रसाद, निवासी मदनपुर, थाना कप्तानगंज

बस्ती और रामनरेश पुत्र रामदास, निवासी तुलसी तारा, थाना पूरा कलंदर, अयोध्या 

कंडक्टर इंद्रपाल सिंह पुत्र प्रभाकर सिंह, निवासी महुआ, थाना जहानगंज, आजमगढ़ 

तीसरे मृतक की पहचान, उम्र लगभग 40 वर्ष 

ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे दामाद की मौत

इस भीषण हादसे में अयोध्या के रामनरेश अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। जिसकी मौत हो गई। वे अपनी पत्नी नीलम और बच्चे के साथ कानपुर जा रहे थे। पर रास्ते में हुए इस भीषण हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे के बाद राम नरेश की पत्नी और बच्चे का रो रोकर बुरा हाल हो गया। 


contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply