TrendingUttar Pradesh

UP Assembly : CM योगी का सपा पर बड़ा प्रहार, कहा- विपक्ष के हंगामे से युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों का हुआ नुकसान

UP Assembly : CM योगी का सपा पर  बड़ा प्रहार, कहा- विपक्ष के हंगामे से युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों का हुआ नुकसान

अमृत विचार, डिजिटल डेस्क। विधानसभा के मानसून सत्र में लगातार हो रहे हंगामे को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष के अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक रवैये के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई, जिससे प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री योगी ने आरोप लगाया कि सपा ने राजनीतिक विरोध के चलते जनहित के मुद्दों को भी सदन में उठने नहीं दिया।

‘हंगामे की भेंट चढ़ा विधानसभा सत्र’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा सत्र को हंगामे के हवाले करना लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि सदन जनहित के मुद्दों पर चर्चा का सबसे बड़ा मंच है, लेकिन विपक्ष के रवैये के कारण इसकी गरिमा प्रभावित हुई।

59 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट था केंद्र में

सीएम योगी ने बताया कि सरकार 59 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट लेकर आई थी। इस बजट में युवाओं के रोजगार और स्किल डेवलपमेंट, किसानों के कल्याण, महिलाओं के सम्मान एवं स्वावलंबन और गरीबों के लिए नई कल्याणकारी योजनाओं के लिए धनराशि का प्रावधान किया गया था। उनका कहना था कि सरकार चाहती थी कि इन योजनाओं पर सदन में विस्तृत चर्चा हो, लेकिन विपक्ष ने ऐसा नहीं होने दिया।

‘सपा ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी’

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने युवाओं के रोजगार, किसानों की योजनाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण और गरीबों के कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा को बाधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

‘असंवैधानिक और जनविरोधी है विपक्ष का रवैया’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन में लगातार हंगामा करना असंवैधानिक है। उन्होंने सपा के व्यवहार को किसान विरोधी, युवा विरोधी, महिला विरोधी और गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि जनता ऐसे रवैये को देख रही है और उसका उचित जवाब देगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply