IndiaTrending

UP विधानसभा चुनाव से पहले SP को बड़ा झटका, पार्टी के चीफ व्हिप ने पद से दिया इस्तीफा

SP Chief Whip Resignation: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के लिए बुरी खबर सामने आई है। मुरादाबाद जिले की कांठ विधानसभा सपा विधायक कमाल अख्‍तर ने विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कमाल अख्तर ने बताया कि उन्होंने यह फैसला पार्टी आलाकमान के निर्देश पर लिया है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि समयसमय पार्टी के संगठन में बदलाव होता रहता है।
बता दें कमाल अख्तर करीब डेढ़ साल से सपा के मुख्य सचेतक की भूमिका निभा रहे थे। उनके इस्तीफे के बाद पार्टी अब किसी दूसरे नेता को यह जिम्मेदारी सौंपेगी। उन्होंने बताया कि वे अब अपना पूरा फोकस आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और अपने विधानसभा क्षेत्र पर करेंगे।

UP विधानसभा चुनाव से पहले SP को बड़ा झटका, पार्टी के चीफ व्हिप ने पद से दिया इस्तीफा
UP विधानसभा चुनाव से पहले SP को बड़ा झटका, पार्टी के चीफ व्हिप ने पद से दिया इस्तीफा

सपा विधायक कमाल अख्तर ने पार्टी के चीफ व्हिप पद से ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब पिछले कुछ दिनों से मुरादाबाद से सांसद रुचि वीरा और उनके के बीच मतभेदों की चर्चा चल रही है। इसको लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राजधानी लखनऊ में दोनों नेताओं के बीच समझौता कराने के लिए बैठक भी की थी। हालांकि, विधायक कमाल अख्तर ने अपना इस्तीफा देते हुए इसे संगठन का फैसला बताया और किसी भी प्रकार के विवाद पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

 

 

खबर अपडेट की जा रही है…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply