India

UP Heavy Rain Alert: यूपी में अगले 24 घंटे झमाझम बारिश के योग, 15 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, गंगा का जल स्तर बढ़ने से काशी में नौका संचालन पर रोक

UP Heavy Rain Yello Alert Weather Today 10 August: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने कई हिस्सों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। तो वही 15 जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

UP Heavy Rain Alert: यूपी में अगले 24 घंटे झमाझम बारिश के योग, 15 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, गंगा का जल स्तर बढ़ने से काशी में नौका संचालन पर रोक

त्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। दक्षिणी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 15 जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

काशी में नौका संचालन पर रोक, घाटों का आपसी सम्पर्क भी टूटा!

काशी में सोमवार से नौका संचालन पर लगा प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। गंगा के जलस्तर  बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं और सैलानियों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल पुलिस ने आगामी आदेश तक छोटी और बड़ी नौकाओ के संचालन पर प्रतिबन्ध लगा दिया है! गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण घाटों का आपसी सम्पर्क टूट गया है! काशी के अर्धचंद्राकार घाट का अलौकिक दृश्य देखने आने वाले सैलानियों और श्रद्धालुओं को को मायूसी हाथ लग सकती है! गंगा के बढ़ते पानी के चलते काशी के महाश्मशान घाट पर होने वाले शवदाह स्थल में भी परिवर्तन कर दिया गया है! गंगा के जलस्तर अब घाट और सीढ़ियों को डुबोने के बाद मढ़ियों कि ओर बढ़ते हुए शहर में प्रवेश करने को आतुर है! 

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के अनुसार, पूर्वी तट पर बना मौसम तंत्र पश्चिमउत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में मानसून की गतिविधियां अपेक्षाकृत सीमित रहने का अनुमान है। मौसम तंत्र के आगे बढ़ने के बाद आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश छिटपुट और अलगअलग स्थानों तक सीमित रह सकती है।

लखनऊ में भी बारिश के आसार

आईएमडी के रविवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश या गरजचमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। एकदो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।

राजधानी लखनऊ में सोमवार को आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ समय के लिए बारिश या गरजचमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कानपुरप्रयागराज में हुई हल्की बारिश

रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। हालांकि, कानपुर नगर, प्रयागराज और झांसी में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं वाराणसी, गाजीपुर, सुल्तानपुर और फुर्सतगंज में 0.3 से 1 मिलीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई।

लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा।

इन 15 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार, बांदा, चित्रकूट, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुरादाबाद, बागपत, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मुरादाबाद में अगले 5 दिन कोई अलर्ट नहीं

मौसम विभाग ने मुरादाबाद को अगले पांच दिनों के लिए नो अलर्ट मोड पर रखा है। यहां न तो यलो और न ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों में बारिश की गतिविधियां सामान्य तौर पर सीमित रहने की संभावना है।

इस दौरान इक्कादुक्का स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। मुरादाबाद में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। रविवार रात न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। अत्यधिक नमी और उमस के कारण 35 डिग्री सेल्सियस तापमान के बावजूद लोगों को करीब 42 डिग्री जैसी गर्मी महसूस होने का अनुमान है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply