IndiaUttar Pradesh

UP: सांड बना काल! बारात से पहले उठ गई अर्थी, मौसी की शादी से लौटे रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Bulandshahr Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के पहासू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को माताम में बदल दिया. अपनी मौसी की शादी में शामिल होने आया 20 वर्षीय युवक दीपांशु देर रात घर लौट रहा था तभी उसकी बाइक अचानक सड़क पर एक आवारा सांड से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपांशु की मौके पर मौत हो गई. इस हादले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 22 जुलाई को उसकी खुद की शादी होनी थी और घर में शादी की तैयारी चल रही थी. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहरा मच गया.

UP: सांड बना काल! बारात से पहले उठ गई अर्थी, मौसी की शादी से लौटे रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

जानकारी के मुताबिक, लंदशहर जिले के पहासू थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. इस हादसे मृतक के परिजनों को गहरा दुख पहुंचा है. मृतक युवक अपनी मौसी की शादी में शामिल होने आया था और देर रात को वापस लौटते समय हादसा में उसकी जान चली गई.

22 जुलाई को होनी थी शादी

परिजनों ने बताया कि दीपांशु की शादी 22 जुलाई को तय थी. घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं लेकिन एक पल में सब कुछ बदल गया, जिस घर में शहनाईयां बजाने की तैयारी थी अब वह मातम पसरा हुआ है. दीपांशु की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हो गए. परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है. इस हादसे ने एक बार फिर सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या को उजागर कर दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा सांड और अन्य पशु सड़क पर घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं. लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और दीपांशु की असमय मौत से गांव और परिवार में शोक का माहौल है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply