India

UP Kaushambi LPG Tanker Fire: कौशांबी में गैस रिसाव के बाद कंटेनर में लगी आग, अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा से टकराया, 5 कर्मचारी झुलसे, यातायात प्रभावित

UP Kaushambi LPG Tanker Fire: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास गैस से भरे एक कंटेनर में आग लग गई। जिसमें टोल प्लाजा के 5 कर्मचारी झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गैस से भरा कंटेनर कानपुर से वाराणसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास एक वाहन से टक्कर होने के बाद कंटेनर में अचानक आग लग गई।

UP Kaushambi LPG Tanker Fire: कौशांबी में गैस रिसाव के बाद कंटेनर में लगी आग, अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा से टकराया, 5 कर्मचारी झुलसे, यातायात प्रभावित

पांच कर्मचारी झुलसे 

जानकारी के अनुसार कंटेनर में आग लगने के बाद टोल प्लाजा के पांच कर्मचारी आग में बुरी तरह झुलस गए हैं। सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस मौके पर पहुंची 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं और राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर लोगों को दूर रखा।

घटना के चलते कुछ समय तक टोल प्लाजा पर यातायात प्रभावित रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।


 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply