IndiaUttar Pradesh

​UP MLC Election 2026: बीजेपी कर रही बूथ कैप्चरिंग… इस्लाम अपना लूंगा, आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल कैमरे पर फूट-फूटकर रोए

उत्तर प्रदेश के आगराअलीगढ़ शिक्षक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. आकाश अग्रवाल शुक्रवार को रो पड़े. मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “मेरे समर्थकों को परेशान किया जा रहा है. अधिकारी हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं, और मेरी शिकायतों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है.”

​UP MLC Election 2026: बीजेपी कर रही बूथ कैप्चरिंग… इस्लाम अपना लूंगा, आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल कैमरे पर फूट-फूटकर रोए

सपा उम्मीदवार ने कहा कि चुनाव के नतीजे, चाहे जीत हो या हार उनके लिए कोई मायने नहीं रखते. उन्होंने जोर देकर कहा कि वह एक स्वतंत्र भारत में रहते हैं, और चुनाव में किस पार्टी का प्रतिनिधित्व करना है, यह उनका अपना फैसला है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान अभी भी बूथ कैप्चरिंग हो रही हैं. उन्होंने खेरागढ़, फतेहाबाद और छत्ता में BJP द्वारा बूथ कैप्चरिंगके आरोप लगाए.

उन्होंने दावा किया कि उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. SP उम्मीदवार ने सरकारी तंत्र पर गलत तरीके से काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और न्याय व्यवस्था से उनका भरोसा उठ गया. भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि वे शाही जामा मस्जिद जाएंगे और इस्लाम अपना लेंगे.

खबर अपडेट की जा रही है…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply