TrendingUttar Pradesh

UP Monsoon Session: सदन की कार्रवाही स्थगित, तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे विपक्षी विधायक, शिक्षक भर्ती से NEET तक के मुद्दों पर सरकार को घेरा

UP Monsoon Session: सदन की कार्रवाही स्थगित, तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे विपक्षी विधायक, शिक्षक भर्ती से NEET तक के मुद्दों पर सरकार को घेरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र में मंगलवार को राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के विधायक हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्षी विधायकों की तख्तियों पर शिक्षक भर्ती, आरक्षण और NEET पेपर लीक समेत विभिन्न मुद्दों से जुड़े नारे लिखे थे।

इसी बीच राज्य सरकार विधानसभा के दोनों सदनों में वित्त वर्ष 202627 का पहला अनुपूरक बजट पेश करने जा रही है। प्रस्तावित अनुपूरक बजट का आकार 50 से 70 हजार करोड़ रुपये के बीच रहने की संभावना है। सरकार का फोकस विकास योजनाओं को गति देने के साथ पहले से स्वीकृत लेकिन अधूरी परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त धन उपलब्ध कराने पर रहने की उम्मीद है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply