TrendingUttar Pradesh

UP News : सुल्तानपुर में सीढ़ियां चढ़ते समय चली गोली, पूर्व विधायक का सुरक्षाकर्मी घायल 

अमृत विचार : यूपी के सुल्तानपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक संतोष पांडेय के निजी सुरक्षागार्ड गोली लगने से घायल हो गए हैं। करीब वर्षीय अवधेंद्र मिश्रा के पैर में गोली लगी है। उपचार के लिए उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

घटनाक्रम नगर कोतवाली क्षेत्र के गोला घाट इलाके का है। पुलिस के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार रात की है जब अवधेंद्र मिश्रा के पैर में गोली लग गयी। उन्हें सुलतानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भेज दिया गया है। 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक रक्षाबंधन मनाने अपनी बुआ के घर गए थे। इस दौरान सीढ़ियां चढ़ते समय मिश्रा का गोलियों से भरा असलहा सीढ़ी से टकरा गया, जिससे अचानक गोली चल गई और सुरक्षा गार्ड के पैर में लग गई। नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घायल का बयान दर्ज कर लिया गया है और घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply