IndiaUttar Pradesh

UP News: ICSE बोर्ड के नतीजे हुए घोषित, लखनऊ के शिवम अवस्थी ने 10वीं में किया टॉप…

Satya Report: Lucknow: ICSE बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें राजधानी लखनऊ के छात्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।

UP News: ICSE बोर्ड के नतीजे हुए घोषित, लखनऊ के शिवम अवस्थी ने 10वीं में किया टॉप…
UP News: ICSE बोर्ड के नतीजे हुए घोषित, लखनऊ के शिवम अवस्थी ने 10वीं में किया टॉप…

बता दें, शिवम अवस्थी ने 99.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। शिवम लखनऊ पब्लिक कॉलेज के छात्र हैं और उन्होंने यह सफलता बिना किसी कोचिंग और ट्यूशन के केवल सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल की है।

शिवम की इस उपलब्धि से उनके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होते ही उन्हें बधाइयों का तांता लग गया। शिवम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और मातापिता को दिया है और कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।

शिवम की मां अपने बेटे की इस उपलब्धि पर बेहद भावुक और गर्वित नजर आईं। उन्होंने कहा कि बेटे की मेहनत और लगन ने ही यह मुकाम दिलाया है।

शिवम का सपना आगे चलकर साइंटिस्ट बनकर देश की सेवा करना है। उनकी यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है कि निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply