India

UP News: “राजभर से ज्यादा कोई धोखेबाज नेता नहीं”, विधानसभा में सपा विधायक अतुल प्रधान का तीखा हमला…

Satya Report: Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा में उस समय माहौल गरमा गया जब सपा विधायक अतुल प्रधान और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बीच तीखी बहस हो गई। सदन में हुई इस झड़प के बाद राजनीतिक तापमान और बढ़ गया।

UP News: “राजभर से ज्यादा कोई धोखेबाज नेता नहीं”, विधानसभा में सपा विधायक अतुल प्रधान का तीखा हमला…
UP News: “राजभर से ज्यादा कोई धोखेबाज नेता नहीं”, विधानसभा में सपा विधायक अतुल प्रधान का तीखा हमला…

बताया जा रहा है कि बहस की शुरुआत उस वक्त हुई जब ओम प्रकाश राजभर ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर टिप्पणी की। इसके जवाब में सपा विधायक अतुल प्रधान ने कड़ा रुख अपनाते हुए पलटवार किया और गंभीर आरोप लगाए।

बता दें, अतुल प्रधान ने कहा कि राजभर के विभाग में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि विभाग में “लूट जैसी स्थिति” बनी हुई है। विधायक ने राजभर को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें “धोखेबाज नेता” तक कह दिया, जिससे सदन में शोरशराबा बढ़ गया।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। अन्य विधायकों और सदन में मौजूद अधिकारियों ने स्थिति को शांत कराने की कोशिश की।

यह पूरा विवाद अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है और दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply