India

UP PCS Promotion List 2026: उत्तर प्रदेश में 29 पीसीएस अफसरों का प्रमोशन, IAS बने, देखें लिस्ट

UP PCS Promotion List 2026: उत्तर प्रदेश के 29 पीसीएस अधिकारियों को प्रमोशन जिसके बाद वह IAS बन गए हैं। भारत सरकारी की अधिसूचना के बाद यूपी नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किया है। अधिकारियों को सीनियर वेतनमान में तत्काल कार्यभर ग्रहण करने और आवश्यक प्रमाण पत्र जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। 

UP PCS Promotion List 2026: उत्तर प्रदेश में 29 पीसीएस अफसरों का प्रमोशन, IAS बने, देखें लिस्ट

केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद जारी हुआ आदेश 

उत्तर प्रदेश शासन के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की अधिसूचना 30 जून 2026 के आधार पर 29 पीसीएस अधिकारियों को IAS  परिवीक्षा पर नियुक्त किया गया है। 

जारी पत्र में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे भारत सरकार की अधिसूचना में निर्धारित शर्तों के अधीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान में तत्काल कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही पीसीएस के कार्यरत वेतनमान से अवमुक्त होने का प्रमाण पत्र प्रतिहस्ताक्षरित कराकर तत्काल उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है।

इन 29 पीसीएस अधिकारियों को मिला आईएएस कैडर

जारी आदेश के अनुसार डॉ. विश्राम, अशोक कुमार कनौजिया, पुष्पराज सिंह, संजय कुमार सिंह, राजकुमार द्विवेदी, राजेश कुमार पटेल, हर्ष देव पांडेय, शैलेंद्र कुमार सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, संतोष बहादुर सिंह, पंकज वर्मा, विजय कुमार सिंह, सुशीला, अतुल कुमार, आलोक कुमार, अमित सिंह, वैभव मिश्रा, प्रियंका सिंह, विवेक श्रीवास्तव, अमित कुमार, योगानंद पांडेय, सुनील कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार यादव, गरिमा स्वरूप, अमित कुमार, संदीप कुमार, पूनम निगम, राकेश कुमार सिंह और नितिन मदान को भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति दी गई है।

वरिष्ठ वेतनमान में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान में तत्काल कार्यभार ग्रहण करना होगा। यह नियुक्ति भारत सरकार की अधिसूचना में निर्धारित सभी शर्तों के अधीन प्रभावी होगी। 

पीसीएस वेतनमान से अवमुक्त होने का प्रमाण देना होगा

नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग द्वारा जारी पत्र में अधिकारियों से कहा गया है कि वे पीसीएस सेवा के वर्तमान वेतनमान से अवमुक्त होने का प्रमाण पत्र प्रतिहस्ताक्षरित कराकर अधोहस्ताक्षरी को जल्द उपलब्ध कराएं। यह पत्र उत्तर प्रदेश शासन की ओर से विजय कुमार ने जारी किया है।  

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply