India

UP Police Constable Bharti 2026: यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की Answer Key जारी, 23 जून तक दर्ज करनी होगी आपत्ति

UP Police Constable Bharti 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा 2026 की आंसककी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर क्वेश्चन पेपर औऱ आंसर शीट का मिलान कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आदेश दिया गया है कि वह 23 जून तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। 

UP Police Constable Bharti 2026: यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की Answer Key जारी, 23 जून तक दर्ज करनी होगी आपत्ति

आधिकारिक वेबसाइट पर आंसरकी अवेलेबल 

ने कॉन्सटेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के लिए आंसरीकी जारी कर दी गई है। बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित क्वेश्चन पेपर और आंसरकी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर परीक्षा कि तिथि और पाली का चयन कर के आंसर का मिलान कर सकते हैं।  

 

8, 9 और 10 जून को हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को किया गया था। बोर्ड ने सभी पालियों के प्रश्न पत्र और उनकी संबंधित आंसरकी अभ्यर्थियों के लिए जारी कर दी गई है। बोर्ड ने आंसरकी पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी है। अभ्यर्थी 20 जून से लेकर 23 जून तक ऑनलाइन अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि निर्धारित समय सीमा खत्म होने के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। 

सबूतों के साथ ही स्वीकार होंगी आपत्तियां

आंसरकी पर आपत्ति दर्ज करते समय अभ्यर्थियों को अपने दावे के समर्थन में उचित औऱ प्रमाणिक सबूत पेश करने होंगे। इसके लिए संबंधित पाठ्यपुस्तर, आधिकारिक दस्तावेज या अन्य मान्य संदर्भ सामग्री अपलोड करनी होगी।  बोर्ड ने साफ किया है कि बिना प्रमाण के भेजी गई आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।  

विशेषज्ञ पैनल करेगा दावों की जांच

भर्ती बोर्ज के अनुसार प्राप्त सभी आपत्तियों की जांत एक्सपर्ट्स के पैनल द्वारा की जाएगी। अगर किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि पाई जाती है तो संशोधिक आंसरकी जारी की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अभ्यर्थियों के मार्क्स में भी संशोधन किया जा सकता है। इस भर्ती में सिविल पुलिस, पीएसी , विशेष सुरक्षा बल , महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस औऱ जेल वार्डर सहित विभिन्न पद शामिल हैं।  

सिविल पुलिस में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 10,469 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं पीएसी में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 15,131 पद रिक्त हैं। इसके अलावा यूपी एसएसएफ में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1,341 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

75 जिलों में बनाए गए थे 1183 परीक्षा केंद्र

कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में कुल 1183 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। तीन दिनों तक चली इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अब अभ्यर्थियों की नजर अंतिम उत्तर कुंजी और आगे की चयन प्रक्रिया पर टिकी हुई है।   

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply