India

UP Police Constable Result : यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती का रिजल्ट जारी, 17 अगस्त से शुरू होगा DV/PST

UP Police Constable Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। स्टूडेंट बोड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर रिजल्ट देख सकते हैं।

UP Police Constable Result : यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती का रिजल्ट जारी, 17 अगस्त से शुरू होगा DV/PST

8 से 10 जून तक हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 20 जून से 23 जून तक उम्मीदवारों से उत्तर कुंजी पर आपत्तियां मांगी गई थीं। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड की गई और अब लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।

17 अगस्त से शुरू होगी DV/PST प्रक्रिया

बोर्ड के अनुसार, लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

सितंबर में होगी PET

DV और PST में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

बाद में जारी होंगे नॉर्मलाइज्ड अंक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने और अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत अंक भी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसकी तिथि और प्रक्रिया की जानकारी बाद में जारी की जाएगी। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply