TrendingUttar Pradesh

UP Police Result: यूपी कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी, अभ्यर्थी ऐसे चेक करें परिणाम

UP Police Result: यूपी कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी, अभ्यर्थी ऐसे चेक करें परिणाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से चेक करें परिणाम

बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थी उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लिखित परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

17 अगस्त से शुरू होगी DV/PST प्रक्रिया

लिखित परीक्षा में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू किए जाने का प्रस्ताव है। इसके बाद DV/PST में सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन सितंबर 2026 में प्रस्तावित है।

अंतिम चयन के बाद जारी होंगे सामान्यीकृत अंक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बताया कि भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसकी तिथि और प्रक्रिया की जानकारी समय पर जारी की जाएगी।

श्रेणी के अनुसार कटऑफ अंक

महिला कट ऑफ  

 

अभ्यर्थी यहां देखें रिजल्ट

अभ्यर्थी अपना लिखित परीक्षा परिणाम देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक का उपयोग कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply