India

UP Police Transfer: लखनऊ कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 ACP और 1 इंस्पेक्टर का ट्रांसफर

UP Police Transfer: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रविवार को जारी आदेश के अनुसार दो सहायक पुलिस आयुक्त और एक निरीक्षक का तबादला कर नई तैनाती दी गई है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

UP Police Transfer: लखनऊ कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 ACP और 1 इंस्पेक्टर का ट्रांसफर

यहां देखें लिस्ट 

इन ACP की बदली गई तैनाती

जारी आदेश के मुताबिक, एसीपी शुभम कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ से स्थानांतरित कर एसीपी चौक बनाया गया है। वहीं एसीपी रंजीत कुमार, जो अब तक सहायक पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था के पद पर तैनात थे, उन्हें एसीपी बाजारखाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इंस्पेक्टर का भी तबादला

पुलिस कमिश्नरेट ने एक निरीक्षक का भी तबादला किया है। आदेश के अनुसार निरीक्षक छत्रपाल को प्रभारी निरीक्षक आशियाना से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।

जारी हुए आदेश

यह तबादला आदेश 28 जून को जारी किए गए। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply