India

UP Politics: कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का लक्ष्य पार्टी को जमीनी स्तर तक मजबूत करना, कांग्रेस सांसद का आरोप मोदी जी योगी को निपटाने में लगे हैं

UP Politics: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने संगठन को बूथ और गांव के स्तर तक मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। इसी कड़ी में पार्टी के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत महाराष्ट्र के कांग्रेस सांसद श्याम कुमार बर्वे गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी की आगे की रणनीति और संगठन में होने वाले बदलावों को लेकर कई अहम बातें कहीं। सांसद श्याम कुमार बर्वे ने कहा कि कांग्रेस का यह अभियान केवल पदाधिकारियों में बदलाव तक सीमित नहीं है। पार्टी का लक्ष्य गांव, बूथ और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है, ताकि कार्यकर्ताओं की सीधी भागीदारी बढ़ाई जा सके।

जिला अध्यक्षों के चयन में निष्पक्षता पर जोर

बर्वे ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों के चयन में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर खास जोर दिया जाएगा। पार्टी की कोशिश है कि संगठन में ऐसे लोगों को जिम्मेदारी मिले, जो जमीन पर सक्रिय होकर कार्यकर्ताओं के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के चयन और टिकट बंटवारे की प्रक्रिया में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

टिकट बंटवारे में कार्यकर्ताओं को मिल सकती है ज्यादा भूमिका

कांग्रेस सांसद के मुताबिक, पार्टी संगठन में ऊपर से नीचे तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाना चाहती है। इसका असर आने वाले चुनावों में उम्मीदवारों के चयन और टिकट वितरण पर भी देखने को मिल सकता है। यानी कांग्रेस की रणनीति साफ नजर आ रही है संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को फैसले लेने की प्रक्रिया में ज्यादा हिस्सेदारी देना।

ये भी पढ़ें:

‘योगी जी को निपटाने में मोदी जी लगे हैं’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब सांसद श्याम कुमार बर्वे से प्रदेश और देश की मौजूदा राजनीति को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्तों को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा, योगी जी को निपटाने मोदी जी लगे हैं, पूरा देश जानता है। उनके इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में इसे लेकर चर्चा तेज होने की संभावना है। हालांकि, यह सांसद का राजनीतिक दावा है और इसके समर्थन में उन्होंने कोई विस्तृत तथ्य पेश नहीं किया। 

ये भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply