India

UP Rain Alert: लखनऊ में आज फिर बारिश का अलर्ट, घने बादलों ने डाला डेरा, कई इलाकों में जलभराव का खतरा, जानिए अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज यानि 25 अगस्त मंगलवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने दिन में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अभी गरजचमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके साथ ही बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इससे पहले सोमवार को लखनऊ में 11.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश 4 मिलीमीटर मानी जाती है। यानी सोमवार को सामान्य से करीब 193 फीसदी ज्यादा बारिश हुई।

डेढ़ घंटे तक हुई तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी

सोमवार शाम करीब 5 बजे गोमतीनगर, चिनहट, सुशांत गोल्फ सिटी और हजरतगंज समेत कई इलाकों में अचानक काले घने बादल छा गए। दिन में ही अंधेरा नजर आने लगा। करीब आधे घंटे बाद तेज बारिश शुरू हुई, जो लगभग डेढ़ घंटे तक जारी रही। बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। कमता तिराहा, शहीद पथ, पॉलिटेक्निक और बुद्धेश्वर चौराहे पर जाम लग गया। वहीं, इकाना स्टेडियम में भी पानी भर गया। कई प्रमुख सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

मानसून में अब तक 6 फीसदी कम बारिश

लखनऊ में इस मानसून सीजन में अब तक 450.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 478.1 मिलीमीटर बारिश होती है। इस लिहाज से शहर में अब तक सामान्य से करीब 6 फीसदी कम बारिश हुई है। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 72 फीसदी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें:

अगले दो दिन एक्टिव रहेगा मानसून

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पास बने कम दबाव के क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय मानसूनी हवाओं के प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिणपूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

लखनऊ और आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, पश्चिमी यूपी में पछुआ हवाओं के प्रभाव से बारिश की गतिविधियों में धीरेधीरे कमी आने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply