TrendingUttar Pradesh

UP T20 League: कानपुर सुपरस्टार्स को पहली जीत से मिला बूस्ट, लखनऊ फाल्कन्स की हार का सिलसिला जारी

लखनऊ। यूपी टी20 लीग सीजन4 में कानपुर सुपरस्टार्स ने शुक्रवार देर रात तक खेले गए मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि लखनऊ को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। 

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश से प्रभावित 1818 ओवर के इस मुकाबले में कानपुर के गेंदबाज अजय कुमार और बल्लेबाज समीर रिजवी तथा आदर्श सिंह ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अजय कुमार ने चार विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि आदर्श सिंह और कप्तान समीर रिजवी की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत कानपुर ने एक गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। 

अजय कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ फाल्कन्स ने निर्धारित 18 ओवर में सात विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में कानपुर सुपरस्टार्स ने 17.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

ये भी पढ़ें : 

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply