India

UP Weather: बनारस, प्रयागराज, गोरखपुर सहित 28 जिलों में भारी बारिश, दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में भारी से अति भारी बारिश का Red Alert, जानें आपके शहर का मौसम

UP Weather Today IMD Heavy Rain Red Alert : उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। यहां मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के 28 जिलों में और दक्षिण पूर्वी क्षेत्र के 3 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा प्रयागराज में 19 सेमी बारिश दर्ज की गई। चलिए आईएमडी से जानते हैं आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा। 

इन 28 जिलों में रेड अलर्ट 

आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल या पूर्वी उत्तर प्रदेश के 28 जिलों भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्अ मौसम विभाग ने जारी किया है। जिसमें वाराणसी , प्रयागराज , गोरखपुरआज़मगढ़, जौनपुर, गाजीपुरबलिया, देवरिया, कुशीनगरमऊ, चंदौली, सोनभद्रमिर्ज़ापुर, भदोही , अंबेडकर नगरबस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगरमहाराजगंज, गोण्डा, बहराइचश्रावस्ती, बलरामपुर, सुल्तानपुरअयोध्या , प्रतापगढ़, कौशंबी अमेठी शामिल हैं। 

इन जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में मुख्य रूप से सोनभद्र , मिर्ज़ापुर और चंदौली जिले आते हैं। यह क्षेत्र विंध्य पर्वत श्रृंखला और पठारी भूभाग के अंतर्गत आता है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply