India

UP Weather: यूपी में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, गाजियाबाद-नोएडा समेत कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार, 27 जून तक मानसून की

UP Weather: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच अब मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। आईएमडी के अनुसार, 25 जून को गाजियाबाद, नोएडा समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

UP Weather: यूपी में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, गाजियाबाद-नोएडा समेत कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार, 27 जून तक मानसून की

पूर्वांचल में भी बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ और आसपास के जिलों में गरजचमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि वाराणसी और उसके आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है। पिछले कुछ दिनों से पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं, ऐसे में बारिश की उम्मीद लोगों को राहत दे सकती है।

लखनऊ समेत कई जिलों में लू का अलर्ट

राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, गोंडा, श्रावस्ती और बहराइच समेत कुल 9 जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कब आएगा मानसून?

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणपश्चिम मानसून 27 जून के आसपास उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इसके बाद 28 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

अगले तीन दिन रहें सावधान

सीनियर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 25 से 27 जून के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में लू का असर बना रह सकता है। वहीं पूर्वी यूपी, तराई क्षेत्रों और कुछ अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी और बदलते मौसम दोनों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply