BiharIndiaTrending

JPSC-JSSC प्रदर्शन में हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज और आंसू गैस, कई जगह तनाव

 रांची
 JPSCJSSC में गड़बड़ी को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की।

JPSC-JSSC प्रदर्शन में हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज और आंसू गैस, कई जगह तनाव

पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके अलावा वाटर कैनन और आंसू गैस का भी प्रयोग किया गया है। इसके बाद प्रदर्शन स्थल पर कुछ लोगों की ओर से पुलिस पर बोतलें फेंके जाने की बात सामने आई है।

इस प्रदर्शन में शामिल हुए कुछ छात्रों ने खुद आंदोलनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की। छात्रों का दावा है कि आंदोलन में कुछ उपद्रवी तत्व घुस आए है, जो जानबूझकर माहौल बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

छात्रों ने स्पष्ट किया है कि उनका आंदोलन परीक्षा में अनियमितताओं और अपनी मांगों को लेकर है तथा हिंसा या पुलिस से टकराव उनके आंदोलन का हिस्सा नहीं है।

तनाव बढ़ाने के बाद छात्र नेताओं और प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने अन्य छात्रों से आगे नहीं बढ़ने और सयंम बनाए रखने की अपील की। उनका कहना है कि कुछ लोगों की हरकतों का असर पूरे छात्र आंदोलन पर पड़ सकता है।

छात्रों ने प्रदर्शनकारियों से किसी भी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि से दूर रहने और शांतिपूर्ण तरीके से अपने मांगे रखने की अपील की है।

छात्र नेता रविंद्र पासवान बोले उपद्रवी तत्वों की पहचान कर होगी कार्रवाई
छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि छात्रों का आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और वे अपनी मांगों पर मजबूती से कायम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व प्रदर्शन को दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि छात्र स्वयंसेवक भी ऐसे तत्वों की पहचान कर रहे हैं और CCTV फुटेज व वीडियो कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी छात्रों से अपील की कि यदि उन्हें कोई असामाजिक तत्व नजर आए तो इसकी जानकारी स्वयंसेवकों को दें।

साथ ही यह भी कहा कि छात्र आंदोलन को अंत तक शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से जारी रखेंगे। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए आज ही कोई निर्णय लेने की अपील की।

पुलिसकर्मी के घायल होने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की की स्थिति भी बनी। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों की ओर से बोतल फेंके जाने के दौरान पुलिसकर्मी को चोट लगी।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply