CricketIndia

रजत पाटीदार के विकेट पर बवाल, क्या होल्डर नहीं पकड़ा साफ कैच, गुस्से में दिखे विराट कोहली

Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के विकेट पर बवाल हो गया। मामला 8वें ओवर की चौथी गेंद का है। अरशद खान ने शॉर्ट गेंद किया। पाटीदार ने पुल शॉट खेला। गेंद न बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर गई।

रजत पाटीदार के विकेट पर बवाल, क्या होल्डर नहीं पकड़ा साफ कैच, गुस्से में दिखे विराट कोहली
रजत पाटीदार के विकेट पर बवाल, क्या होल्डर नहीं पकड़ा साफ कैच, गुस्से में दिखे विराट कोहली

जेसन होल्डर दाईं तरफ दौड़े और डाइव लगाते हुए नीचे की तरफ शानदार कैच लपका। ऐसा लगा कि होल्डर के स्लाइड करते वक्त गेंद जमीन पर लगी, लेकिन अंपयार का मानना था कि कैच साफ था। इसे लेकर के खिलाड़ियों की अंपायर से बहस हुई। विराट कोहली भी काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने इशारा किया कि गेंद जमीन पर लगी है। आरसीबी के कोच एंडी फ्लावर की चौथे अंपायर से बहस की।

रजत पाटीदार को 9वीं बार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पवेलियन भेजा

रजत पाटीदार ने 15 गेंद पर 19 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। पाटीदार को आईपीएल में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 9वीं बार आउट किया। उन्होंने 113 गेंद पर 164 रन बनाए हैं। औसत 18.22 और स्ट्राइक रेट 145.13 का रहा। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस 8 में से 4 मैच जीतकर अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से 8 विकेट से जीत मिली थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 8 मैच में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं।

अंगकृष रघुवंशी के विकेट पर एमसीसी ने दिया स्पष्टीकरण

अंगकृष रघुवंशी रन लेते वक्त पिच के ऑफ साइड में दौड़ रहे थे। वह क्रीज में वापस लौटने के लिए घूमे और लेग साइड की तरफ आ गए। उन्होंने क्रीज में पहुंचने के लिए डाइव लगाई और थ्रो उन्हें लगा। इसके बाद उन्हें रन आउट दिया गया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply