HealthIndiaTrending

चेहरे का खोया निखार लौटाएगा मलाई का ये आसान उपाय, हफ्ते में 2 बार करें इस्तेमाल

चेहरे का खोया निखार लौटाएगा मलाई का ये आसान उपाय, हफ्ते में 2 बार करें इस्तेमाल

अगर आप बिना महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहते हैं, तो दूध की मलाई और आलू के रस से बना ये होममेड फेस पैक आपके काम आ सकता है. आज हम आपको दादी-नानी के इस नुस्खों को बनाने का सही तरीका, फायदे, इस्तेमाल का तरीका बताने वाले हैं.

Glowing Skin Home Remedy: शायद ही कोई हो जो अपनी स्किन को साफ, मुलायम और ग्लोइंग ना रखना चाहता हो. सभी सुंदर दिखने के साथ ही चाहते हैं कि उनका चेहरा साफ, मुलायम और चमकदार दिखे. इसके लिए लोग खूब महंगी-महंगी फेस क्रीम से लेकर सीरम और स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं. ये सब खरीदने के लिए पैसे खर्च करने में भी कतराते नहीं हैं. लेकिन लोग ये नहीं जानते हैं कि कई बार जिस चीज की तलाश वो बाजार में करते हैं, वो घर की रसोई में ही मौजूद होती है.

दादी-नानी के बताए कुछ घरेलू नुस्खे आज भी काफी मशहूर हैं, जिनकी मदद से स्किन को साफ-सुथरा रखने के साथ ही ग्लोइंग बनाने में भी मदद मिलती है. ऐसा ही एक आसान उपाय है ताजे दूध की मलाई में एक खास चीज मिलाकर चेहरे पर लगाना. अगर ये आपकी स्किन को सूट करे, तो इससे स्किन को नेचुरल ग्लो और नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है. चलिए जानते हैं स्किन को ग्लोइंग बनाने का ये देसी और सस्ता तरीका क्या है.

स्किन के लिए क्यों फायदेमंद है मलाई?
पिछले कई दशकों से दूध की ताजी मलाई को लंबे समय से स्किन केयर में इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन की ऊपरी लेयर पर जमा डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाने में मदद करता है. इसके साथ ही मलाई में मौजूद नेचुरल फैट स्किन को अच्छी तरह मॉइश्चराइज करता है, जिससे चेहरा मुलायम और हाइड्रेटेड महसूस होता है.

मलाई में मिलाएं आलू का रस
अगर आप मलाई के साथ आलू का रस मिलाते हैं, तो ये एक होममेड फेस पैक बन जाता है. इसके लिए 1-2 चम्मच ताजी मलाई में थोड़ा सा ताजा आलू का रस मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अगर आपकी स्किन पर आलू का रस सूट नहीं करता, तो उसकी जगह चावल का पानी भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

आलू का रस क्यों माना जाता है असरदार?
स्किन पर मलाई के साथ आलू का रस मिलाकर लगाना बहुत फायदेमंद माना जाता है. आलू के रस में विटामिन सी और कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को फ्रेश दिखाने में मदद कर सकते हैं. इसे अक्सर दाग-धब्बों, हल्की टैनिंग और पिगमेंटेशन हटाने के लिए घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, ये किस व्यक्ति की स्किन पर कैसा और कितना असर करती है वो अलग-अलग हो सकता है. 

फेस पैक लगाने का सही तरीका
इस फेस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाया जा सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply