IndiaTrending

उत्तर प्रदेश बनने जा रहा नया ग्लोबल बिजनेस हब! जापान के दिग्गज उद्योगपति करेंगे दौरा

Japanese Companies Investment Uttar Pradesh: जापान की 200 से ज्यादा नामचीन कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसर तलाशने आएंगे। जापानी कंपनियां उत्तर प्रदेश में विनिर्माण, हरित हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन के क्षेत्र में निवेश को लेकर दौरा करेंगी।

उत्तर प्रदेश बनने जा रहा नया ग्लोबल बिजनेस हब! जापान के दिग्गज उद्योगपति करेंगे दौरा
उत्तर प्रदेश बनने जा रहा नया ग्लोबल बिजनेस हब! जापान के दिग्गज उद्योगपति करेंगे दौरा

200 से अधिक सीईओ 19 अगस्त को करेंगें उत्तर प्रदेश का दौरा

इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश अगले महीने जापान के सबसे बड़े कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों में से एक की मेजबानी करने जा रहा है। जापान और यामानाशी प्रान्त के 200 से अधिक सीईओ आगामी 19 अगस्त से शुरू होने वाले पांच दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश आएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य राज्य में निवेश संभावनाओं को तलाशने और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाना है।

औद्योगिक सहयोग तथा दीर्घकालिक साझेदारी को नई गति मिलने की उम्मीद

इस प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए यामानाशी प्रान्त के 12 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने, यामानाशी सरकार के सलाहकार नरेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में  लखनऊ स्थित इन्वेस्ट यूपी कार्यालय का दौरा किया।

इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया जापान यात्रा के बाद दोनों पक्षों के बीच हुए संवाद और समझौतों का महत्वपूर्ण विस्तार है और इससे निवेश, औद्योगिक सहयोग तथा दीर्घकालिक साझेदारी को नई गति मिलने की उम्मीद है।

यामानाशी प्रान्त से आए जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की अध्यक्षता अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार ने की। इस मौके पर इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी भी मौजूद रहे।

बिजनेस टू बिजनेस बैठकों का होगा आयोजन

अगस्त में होने वाले दौरे के दौरान जापानी प्रतिनिधिमंडल की के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा अन्य हितधारकों के साथ और बिजनेस टू बिजनेस बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

इन बैठकों में विनिर्माण, हरित हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर , ऑटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग, कौशल विकास तथा मानव संसाधन आदानप्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी। इस यात्रा के दौरान नए एमओयू, लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी होने तथा विभिन्न निवेश परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन का मार्ग भी प्रशस्त होने की संभावना है।

यामानाशी प्रान्त के प्रतिनिधिमंडल ने अपने दौरे के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से भी मुलाकात की। बैठक में और यामानाशी के बीच पर्यटन एवं सांस्कृतिक सहयोग को और सुदृढ़ बनाने पर विचारविमर्श हुआ। साथ ही आधुनिक पर्यटन अवस्थापना विकास, बेहतर कनेक्टिविटी तथा आतिथ्य एवं वेलनेस पर्यटन में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply