India

Uttarakhand IAS Transfer List: उत्तराखंड में 3 IAS सहित 6 अधिकारियों का तबादला, विजय कुमार जोगदांडे बने अपर सचिव, आनंद से रेवन्यू लेकर अपर सचिव-नागरिक उड्डयन का प्रभार

Uttarakhand IAS Transfer List: ​उत्तराखंड शासन ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कर्मिक एवं सतर्कता अनुभाग01 द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदभार संभालने के लिए कहा गया है।

किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

विजय कुमार जोगदांडे, IAS

विजय कुमार जोगदांडे अब तक अपर सचिवआयुष एवं आयुष शिक्षा, निर्वाचन, स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव, उत्तराखंड और अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें अपर सचिव, गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

डॉ. आनंद श्रीवास्तव, IAS

डॉ. आनंद श्रीवास्तव अब तक अपर सचिवराजस्व, कृषि एवं कृषक कल्याण के पद पर थे। उन्हें अब अपर सचिवनागरिक उड्डयन की नई जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही वे महानिदेशककृषि एवं उद्यान का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। उन्हें अपर सचिव, राजस्व विभाग के पद से मुक्त कर दिया गया है।

विनोद गिरी गोस्वामी, IAS

विनोद गिरी गोस्वामी के पास अपर सचिवशहरी विकास, आवास विभाग, निदेशकशहरी विकास निदेशालय देहरादून और मुख्य कार्यपालक अधिकारीभागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारियां थीं। अब उन्हें अपर सचिवआवास विभाग के पद से मुक्त कर दिया गया है। बाकी जिम्मेदारियां उनके पास बनी रहेंगी।

सुन्दर लाल सेमवाल, PCS

सुन्दर लाल सेमवाल अपर सचिवसचिवालय प्रशासन विभाग, समाज कल्याण, प्रबंध निदेशकबहुउद्देशीय वित्त विकास निगम और आयुक्तदिव्यांगजन के पद पर थे। अब उन्हें अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

सुनील सिंह, सचिवालय सेवा

सुनील सिंह को अपर सचिवराजस्व एवं गृह विभाग की जिम्मेदारी से हटाकर अब अपर सचिवआवास विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

महिमा रौंकली, सचिवालय सेवा

महिमा रौंकली अभी बाध्यप्रतीक्षा यानी वेटिंग फॉर पोस्टिंग में थीं। अब उन्हें नई तैनाती देते हुए अपर सचिवराजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply