भारतीय टी20 क्रिकेट में श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। टी20 टीम में अब वैभव सूर्यवंशी की भी एंट्री हो चुकी है जो इस प्रारूप के बेहद घातक बल्लेबाजों में से एक माने जा रहे हैं और उन्होंने खुद को साबित करते भारतीय टीम में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। श्रेयस की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम पहली टी20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी और फिर इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए जाएगी।

भारतीय टी20 टीम में अब कुलदीप यादव भी नहीं हैं और सेलेक्टर्स ने अब रवि बिश्नोई के साथ आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है जबकि टीम में दूसरे स्पिनर के रूप में वरुण चक्रव्रर्ती मौजूद हैं। भारतीय टी20 टीम में कोई बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन श्रेयस, वैभव, रवि के टीम में आने के बाद इस टीम की बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है जो विरोधी टीम को धराशाई कर सकती है। एआई ने इन बदलाव के बाद भारत की बेस्ट टी20 टीम का चयन किया।
वैभवअभिषेक ओपनर
एआई ने भारत की जिस बेस्ट टी20 टीम का चयन किया उसमें ओपनर के रूप में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को बतौर ओपनर टीम में रखा। तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा को रखा गया जबकि चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर को जगह दी। एआई ने पांचवें नंबर पर संजू सैमसन या फिर ईशान किशन में से किसी एक को रखने की बात कही। अब एआई से पूछा गया कि आखिरी इशान या संजू को पांचवें नंबर पर जगह क्यों दी गई।
तिलक नंबर 3 तो कप्तान श्रेयस हैं नंबर 4 पर
इसका जवाब देते हुए एआई ने कहा कि इस टीम के ओपनिंग स्लॉट पूरी तरह से भरा हुआ है। वैभव ने जिस तरह का प्रदर्शन आईपीएल में किया है उसके बाद उन्हें ओपनिंग से हटाना मुश्किल है तो वहीं उनके जोड़ी दार के रूप में अभिषेक शर्मा और नंबर 3 पर उपकप्तान तिलक वर्मा की जगह पक्की है ऐसे में संजू या इशान के लिए टॉप3 में जगह नहीं बचती। चार नंबर पर श्रेयस हैं और भारत के पहले चार स्लॉट पूरी तरह से पक्के हैं ऐसे में जो भी विकेटकीपर खेलेगा चाहे वो संजू हों या फिर ईशान उन्हें फ्लेक्सिबिलिटी दिखाते हुए नंबर 5 पर ही आना होगा।
इशानसंजू में किसी एक को मौका
एआई ने कहा कि बेशक कागज पर संजू या फिर इशान नंबर 5 पर हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट परिस्थितियों का खेल है और अगर पावपप्ले में जल्दी विकेट गिरते हैं तो कप्तान श्रेयस अय्यर नंबर 4 या 3 पर पिंच हिटर के रूप में संजू या इशान को प्रमोट कर सकते हैं, लेकिन टीम को मजबूत शुरुआत मिलती है तो वो फिनिशर की भूमिका में नंबर 5 पर ही दिखाई देंगे। एआई ने इस प्लेइंग इलेवन में छठे नंबर पर शिवम दुबे या फिर नितिश कुमार रेड्डी को रखने की वकालत की।
श्रेयस के कप्तान बनने के बाद एआई द्वारा चुनी गई भारत की बेस्ट टी20 प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर , संजू सैमसन/इशान किशन , शिवम दुबे/नितिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा/मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई/वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर , अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन , इशान किशन , वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा , नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा , अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन , शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर , अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह।
के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले टॉप5 भारतीय
वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन चुके हैं। अब वो जैसे ही आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में खेलेंगे वो भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले बैटर बना जाएंगे और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।



