15 साल के युवा बल्लेबाज को भारतीय टी20 टीम में जगह मिल गई है। वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम में भी शामिल किया गया है। वैभव को टीम इंडिया में जैसे ही शामिल किया गया वो भारतीय टीम में सबसे कम उम्र में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। वैभव ने 15 साल 71 दिन की उम्र में ही भारतीय टीम में जगह बना ली और अब उनसे पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है।

वैभव के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
भारत को आयरलैंड दौरे पर 2 मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है और दोनों देशों के बीच पहला टी20 मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा। को अगर इस मैच में खेलने का मौका मिलता है तो वो 15 साल 91 दिन की उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर लेंगे और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे जिन्होंने भारत के लिए साल 1989 में 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वैसे देखने वाली बात ये होगी कि वैभव को मौका मिलता है या नहीं, लेकिन इसकी पूरी संभावना है कि वैभव डेब्यू करेंगे।
वैसे भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिलहाल डेब्यू करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर ही दर्ज है। सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था जबकि दूसरे नंबर पर पीयूष चावला हैं जिन्होंने 17 साल 75 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शिवरामाकृष्णन मौजूद हैं जिन्होंने 17 साल 118 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्य किया था जबकि चौथे नंबर पर पृथ्वी शॉ तो वहीं पांचवें स्थान पर मनिंदर सिंह मौजूद हैं।
भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले टॉप5 खिलाड़ी
16 साल 205 दिन सचिन तेंदुलकर बनाम PAK, 1989
17 साल 75 दिन पीयूष चावला बनाम इंग्लैंड, 2006
17 साल 118 दिन एल शिवरामकृष्णन बनाम वेस्टइंडीज, 1983
17 साल 152 दिन पार्थिव पटेल बनाम इंग्लैंड, 2002
17Y साल193 दिन मनिंदर सिंह बनाम PAK, 1982
की एंट्री, श्रेयस कप्तान, तिलक उपकप्तान, सूर्यकुमार बाहर; आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान
बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे साथ ही एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस टीम के नए कप्तान बने हैं जबकि वैभव सूर्यवंशी भारतीय टी20 टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।



