Satya Report: Vaibhav Sooryavanshi: क्रिकेट की दुनिया में एक नया सितारा तेजी से चमक रहा है। महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने दिग्गजों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। IPL 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए इस युवा बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया। जयपुर में सीजन के पहले मुकाबले में सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ते हुए धमाका कर दिया। वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके जड़ते हुए अपना दूसरा IPL शतक पूरा किया। इससे पहले 15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज ने IPL 2025 में 35 गेंदों पर सैकड़ा जड़ने का कारनामा किया था। इस मैच में वैभव ने पहली ही गेंद से हैदराबाद के गेंदबाजों को आंड़े हाथ लिया। उन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए सभी को चौंका दिया। उनकी इस विस्फोटक पारी ने उन्हें रिकॉर्ड बुक में पहले नंबर पर पहुंचा दिया।

ऐसा करने वाले बने सबसे युवा बल्लेबाज
दरअसल, वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 45 रन बनाते ही T20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए और यह मुकाम हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 15 साल 29 दिन की उम्र में हासिल की, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। सूर्यवंशी ने अपने T20 करियर की 26वीं पारी में 1000 रन पूरे किए। इस तरह वह T20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने यह आंकड़ा 31 पारियों में छुआ था।
T20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज
- देवदत्त पडिक्कल 25 पारी
- रोहन कदम 27 पारी
- वैभव सूर्यवंशी 26 पारी
- सचिन तेंदुलकर 31 पारी
- अंकित लांबा 32 पारी
वैभव ने IPL में तीसरी बार 15 गेंदों में फिफ्टी जड़ एक बार फिर कमाल कर दिया। इस धमाकेदारी पारी की बदौलत उन्होंने IPL 2026 में सात मैचों में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 357 रन बना लिए हैं। पिछले सीजन सूर्यवंशी IPL 2025 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ शतक जड़ने के बाद T20 फॉर्मेट में सबसे कम उम्र के शतकवीर बने थे। यह शतक IPL के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने 8 मैचों में 292 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत 41.71 और स्ट्राइक रेट 229.92 रहा।



