CricketIndiaTrending

आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी करेंगे भारत के लिए पारी की शुरुआत, अभिषेक और संजू में से ये खिलाड़ी देगा कुर्बानी!

Vaibhav Sooryavanshi: अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयनसमिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां टीम इंडिया को 2 टी20 मैच आयरलैंड और 5 टी20 मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है.

आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी करेंगे भारत के लिए पारी की शुरुआत, अभिषेक और संजू में से ये खिलाड़ी देगा कुर्बानी!
आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी करेंगे भारत के लिए पारी की शुरुआत, अभिषेक और संजू में से ये खिलाड़ी देगा कुर्बानी!

रिपोर्ट्स की मानें तो आयरलैंड में वैभव सूर्यवंशी को भारत की जर्सी में टीम इंडिया की पारी की शुरुआत करते हुए देखा जा सकता है. ऐसे में भारत के नियमित ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन में से एक को बाहर बैठना होगा.

सुनील गावस्कर ने बताया कौन देगा Vaibhav Sooryavanshi के लिए कुर्बानी

वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में मौका मिलने के बाद भारत के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बताया है कि आयरलैंड के खिलाफ अगर वैभव को गौतम गंभीर पारी की शुरुआत करने का मौका देते हैं, तो किसे बाहर बैठना होगा. सुनील गावस्कर ने कहा कि

“अगर मैं चयनकर्ता होता, तो उन्हें आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जरूर मौका देता. मैं उन्हें हर हाल में खेलते हुए देखना चाहता हूं. मेरे ख्याल से उन्हें ओपनिंग में मौका मिलना चाहिए और संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है. आयरलैंड में वैभव को एक मैच संजू के साथ और एक मैच अभिषेक के साथ ओपनिंग करनी चाहिए. इसके बाद देखा जा सकता है कि इंग्लैंड दौरे पर क्या करना है.”

सुनील गावस्कर ने इस दौरान आगे कहा कि

“संजू सैमसन मिडिल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर चुके हैं. ऐसे में मेरे ख्याल से आने वाले समय में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं, जबकि संजू एक बार फिर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं.”

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर वैभव ने पक्की की टीम इंडिया में जगह

वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं और अपने शानदार प्रदर्शन से इस खिलाड़ी ने भारतीय चयनकर्ताओं को अपने आप को टीम में शामिल करने के लिए मजबूर कर दिया है. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के दौरान 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप भी अपने नाम की. इसके अलावा उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़े.

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने एक साथ 5 अवार्ड पर भी कब्जा जमाया, इसके बाद उन्हें अब आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में मौका मिला है, ऐसे में अगर वो इस दौरे पर डेब्यू करते हैं, तो भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं.

ALSO  READ: 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply