IndiaTrending

Varanasi: पप्पू यादव समेत कई विपक्षी नेताओं पर मुकदमा दर्ज, संसद में संत वेशभूषा विवाद ने लिया कानूनी मोड़

 Sant Samaj Complaint Against Pappu Yadav Varanasi: संसद परिसर में संत वेशभूषा पहनकर किए गए राजनीतिक प्रदर्शन का विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। धर्मनगरी काशी में संत समाज की शिकायत पर सांसद पप्पू यादव समेत कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Varanasi: पप्पू यादव समेत कई विपक्षी नेताओं पर मुकदमा दर्ज, संसद में संत वेशभूषा विवाद ने लिया कानूनी मोड़
Varanasi: पप्पू यादव समेत कई विपक्षी नेताओं पर मुकदमा दर्ज, संसद में संत वेशभूषा विवाद ने लिया कानूनी मोड़

संत समाज के प्रतिनिधिमंडल ने दर्ज कराई शिकायत

पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास के नेतृत्व में संत समाज का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कोतवाली थाने पहुंचा और सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी, डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद सहित प्रदर्शन में शामिल अन्य नेताओं के खिलाफ तहरीर दी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि संसद परिसर में संतों की वेशभूषा धारण कर राम मंदिर के चढ़ावे के मुद्दे पर राजनीतिक प्रदर्शन किया गया, जिससे संत समाज की गरिमा और करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

महंत बालक दास ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध दर्ज कराने का सभी को अधिकार है, लेकिन संतों के स्वरूप, वेशभूषा और धार्मिक परंपराओं का राजनीतिक प्रदर्शन के लिए इस्तेमाल करना पूरी तरह अनुचित और निंदनीय है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

का कहना है कि संसद जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच पर इस प्रकार का प्रदर्शन संत परंपरा की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। उनका आरोप है कि इस घटना से पूरे संत समाज की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।

उधर, कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और शिकायत के तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply