IndiaTrending

Varanasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार

PWD Negligence Varanasi Chitaipur Road: लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली और उपेक्षात्मक रवैये की वजह से चितईपुर मार्ग पर उपजा ‘कीचड़’ अब नगर निगम की साख पर दाग लगा रहा है। मरम्मत के नाम पर पीडब्ल्यूडी द्वारा जगहजगह खोदे गए गहरे गड्ढों और उनमें जमा बरसाती पानी के कारण रोजाना राहगीर चोटिल हो रहे हैं।

Varanasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Varanasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार

महापौर ने लापरवाह अभियंताओं को जमकर फटकार लगाई

सड़क पीडब्ल्यूडी की होने के बावजूद जनता के आक्रोश का सामना नगर निगम को करना पड़ रहा है। अपनी इस अकारण हो रही फजीहत और जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शुक्रवार को प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लापरवाह अभियंताओं को जमकर फटकार लगाई।

गड्ढों को भरकर आवागमन सुगम बनाने का सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान महापौर और हिमांशु नागपाल ने मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सड़क के सभी गड्ढों को भरकर आवागमन सुगम बनाने का सख्त निर्देश दिया। महापौर ने स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी कि यदि कार्य में ढिलाई बरती गई तो संबंधित अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत करते हुए शासन स्तर पर पत्र भेजा जाएगा।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद मदन मोहन तिवारी, गोपाल जी, सुरेश पटेल, नामित पार्षद कमलेश पाल, पार्षद प्रतिनिधि अतुल पांडेय, विनीत सिंह, अजय बिंद मौजूद रहे। वहीं से अधिशासी अभियंता आशुतोष सिंह, नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद्र, अधिशासी अभियंता सौरभ सिंह सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply