Venezuela Earthquake: वेनेजुएला की राजधानी कराकास समेत पूरे देश में बुधवार देर शाम आए दो भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप से लोगों में अफरातफरी मच गई। कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि हजारों लोग जान बचाने के लिए घरों और ऑफिस से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।

वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने बड़े पैमाने पर तबाही की आशंका पैदा कर दी है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस आपदा में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत होने की 44% संभावना है, जबकि मृतकों की संख्या 1 लाख से ऊपर पहुंचने की आशंका 30% बताई गई है।
दक्षिण अमेरिका के 8 देश मदद के लिए आगे आए
वेनेजुएला में भूकंप ने तबाही मचा दी है। अभी तक 32 हजार से ज्यादा लोगों के मरे होेने की आशंका जताई जा रही है। यहां का ला गुएरा डिजास्टर जोन घोषित कर दिया गया है। आपको बता दें वेनेजुएला की एक्टिंग प्रेसिडेंट डेल्सी रोड्रिग्ज ने उत्तरी इलाके में स्थित तटीय राज्य ला गुएरा को भूकंप से सबसे प्रभावित राज्य घोषित किया है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है यहां कई बिल्डिंग्स तबाह हो गई हैं।
भूकंप के कारण और सुरक्षा उपाय
वेनेजुएला भूकंप के बाद बिजली ठप, मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बंद
वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद राजधानी कराकस में जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जबकि सुरक्षा कारणों से कराकस और पड़ोसी मिरांडा राज्य में मेट्रो और ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। गुरुवार सुबह कराकस के पश्चिमी हिस्सों में अंधेरा पसरा रहा। भूकंप के तेज झटकों की वजह से कई पानी की पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और जलापूर्ति बहाल करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त इमारतों का निरीक्षण, मलबा हटाने और फंसे लोगों तक मदद पहुंचाने का काम भी लगातार जारी है।
विश्व के सबसे बड़े भूकंप
वेनेजुएला भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 32
वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के अनुसार, इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है, जबकि करीब 700 लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रहे हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर गैस सप्लाई बंद
भूकंप से हुए नुकसान को देखते हुए सरकार ने प्रभावित इलाकों में गैस सप्लाई अस्थायी रूप से रोक दी है। गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने बताया कि कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और गैस रिसाव या संभावित विस्फोट जैसी घटनाओं से बचने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
वेनेजुएला भूकंप पर PM मोदी बोले हरसंभव मदद के लिए तैयार है भारत
Deeply saddened by the devastation caused by the severe earthquakes in Venezuela.
On behalf of the people of India, I extend our heartfelt condolences to the Government and people of Venezuela, especially to the families who have lost their loved ones. We pray for the speedy…
— Narendra Modi June 25, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति भारत की संवेदनाएं हैं और देश इस कठिन समय में वेनेजुएला के साथ मजबूती से खड़ा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत वेनेजुएला के लोगों के दुख में सहभागी है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।
ट्रम्प बोले वेनेजुएला के लोगों के साथ खड़ा है अमेरिका
The two major earthquakes that just hit the great people of Venezuela are both massive in scale and have left a devastating number of deaths. The U.S.A. stands ready, willing, and able to help! I have instructed all agencies of our government to get ready to move quickly. We will… pic.twitter.com/KdDxoLKCEA
— Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X June 25, 2026
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंपों पर दुख जताते हुए कहा है कि यह त्रासदी बड़ी संख्या में लोगों की जान ले चुकी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला की हरसंभव मदद के लिए तैयार है।
ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी सरकार की सभी संबंधित एजेंसियों को राहत और बचाव कार्यों के लिए तत्काल तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। उनके अनुसार, जरूरत पड़ने पर अमेरिका तेजी से मानवीय सहायता और आपातकालीन संसाधन उपलब्ध कराएगा।
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, इस आपदा में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका जताई गई है। एजेंसी के अनुमान के मुताबिक, 10 हजार से ज्यादा मौतों की संभावना 44 प्रतिशत और 1 लाख से अधिक मौतों की संभावना करीब 30 प्रतिशत है।
कराकास से 290 किलोमीटर दूर था केंद्र
USGS के मुताबिक पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जबकि कुछ ही सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। दोनों भूकंपों का केंद्र राजधानी कराकास से लगभग 290 किलोमीटर पश्चिम में स्थित क्षेत्र में था। झटके इतने तेज थे कि राजधानी सहित कई शहरों में इमारतें हिल गईं और कई जगहों पर संरचनात्मक नुकसान की खबरें सामने आईं।
126 साल में सबसे शक्तिशाली भूकंप
स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार यह पिछले 126 वर्षों में वेनेजुएला का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है। इससे पहले वर्ष 1900 में 7.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इस बार के भूकंप ने देशभर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
एयरपोर्ट को भी नुकसान, उड़ानें रोकी गईं
वेनेजुएला में सदी का सबसे खौफनाक महाभूकंप: 1 मिनट में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो झटके, नेशनल इमरजेंसी घोषित !
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला से इस वक्त की सबसे बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहाँ बुधवार शाम आए दो बैकटूबैक शक्तिशाली भूकंपों ने… pic.twitter.com/PiNZQF0N9d
— Bansal News Official June 25, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कराकास एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे इलाके में धूल का बड़ा गुबार उठ गया। सुरक्षा कारणों को देखते हुए माइकेतिया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है।
मलबे में फंसे लोगों को निकालने की जंग जारी
राजधानी कराकास और आसपास के इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। बचाव दल ढही हुई इमारतों के मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें रेस्क्यू टीम लोगों को सुरक्षित बाहर निकालती दिखाई दे रही है।
राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
Tras los fuertes sismos registrados esta tarde en el país, hemos decretado Estado de Emergencia en todo el territorio nacional.
Hacemos un llamado a todos los ciudadanos y ciudadanas a mantenerse atentos, en resguardo y con la mayor calma posible. pic.twitter.com/WFlj6rVs0U
— Delcy Rodríguez June 25, 2026
कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों और आपातकालीन सेवाओं से तुरंत राहत कार्य में जुटने की अपील की है। वहीं गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने नागरिकों से एहतियात के तौर पर घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें:
अभी तक नहीं जारी हुआ आधिकारिक मौत का आंकड़ा
राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति रोड्रिग्ज ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, लेकिन मृतकों की आधिकारिक संख्या साझा नहीं की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। साथ ही अमेरिका समेत कई देशों ने वेनेजुएला को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
ये भी पढ़ें:



