Dharam

21 अप्रैल को बनेगा बेहद शुभ गजकेसरी राजयोग, 5 राशियों के पास छप्परफाड़ कमाई का मौका

Satya Report: गजकेसरी राजयोग का निर्माण 21 अप्रैल 2026 को मिथुन राशि में होगा। आपको बता दें कि यह राजयोग तब बनता है जब चंद्रमा और गुरु युति बनाते हैं। 21 अप्रैल के दिन चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर दोपहर 1 बजकर 2 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे जहां गुरु पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में गजकेसरी योग बनेगा। हालांकि यह राजयोग 23 अप्रैल तक ही विद्यमान रहेगा लेकिन इन कुछ दिनों में ही राशिचक्र की कुछ राशियों को बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।
वृषभ राशि

21 अप्रैल को बनेगा बेहद शुभ गजकेसरी राजयोग, 5 राशियों के पास छप्परफाड़ कमाई का मौका
21 अप्रैल को बनेगा बेहद शुभ गजकेसरी राजयोग, 5 राशियों के पास छप्परफाड़ कमाई का मौका

गजकेसरी राजयोग आपकी राशि से द्वितीय भाव में बनेगा इसे धन का भाव भी कहा जाता है। दूसरे भाव में शुभ योग का बनना आपको कारोबार में जबरदस्त लाभ दिला सकता है, बस आपको सही मौके को पहचानने की जरूरत होगी। पैसों की तंगी इस दौरान दूर होगी और धन लाभ के नए मौके बनेंगे। इस राशि के लोग सुख-साधनों पर भी इस दौरान खर्च कर सकते हैं।
मिथुन राशि

गजकेसरी राजयोग आपकी ही राशि में बनेगा इसलिए आपके लिए यह राजयोग बेहद शुभ साबित हो सकता है। आपको मानसिक शांति का अनुभव हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। साथ ही अधिकारियों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष में आशातीत मजबूती आएगी और निवेश से भी आप लाभ पा सकते हैं, बस निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य ले लें।
सिंह राशि

गजकेसरी राजयोग का निर्माण आपके लाभ भाव यानि के एकादश भाव में होगा। आपको सामाजिक प्रतिष्ठा इस योग के बनने से मिल सकती है। अचानक से बड़ा धन लाभ भी इस राशि के कुछ लोगों को मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिससे करियर क्षेत्र में भी अच्छे बदलाव आएंगे। सतर्क रहेंगे तो धन लाभ के बड़े अवसरों को पहचानकर लाभ कमाने का मौका मिल सकता है।
धनु राशि

गजकेसरी योग में आपके राशि के स्वामी गुरु, चंद्रमा के साथ विराजमान रहेंगे। इसलिए यह योग आपको आर्थिक लाभ दिला सकता है। सही तरीके से निवेश करेंगे तो बड़ा धन लाभ आपको मिल सकता है। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं भी आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। साझेदारी में कारोबार करने वालों को नई डील मिलने से फायदा हो सकता है।
मीन राशि

गजकेसरी राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनेगा। यह भाव सुख का कारक माना जाता है। आपके वैवाहिक और पारिवारिक संबंधों में बेहतरीन बदलाव आ सकते हैं। कुछ लोगों को छप्परफाड़ कमाई करने के मौके इस दौरान मिल सकते हैं। उधार दिए धन के वापस मिलने से भी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कुछ लोग भूमि-भवन या वाहन खरीद सकते हैं। .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply