कनाट प्लेस में इटालियन से चाइनीज समेत कई रेस्टोरेंट्स मौजूद हैं. इनमें से एक द रिवॉल्विंग भी है जिसे परिक्रमा रेस्टोरेंट पुकारा जाता है. ऐसा बताया जा रहा है कि यहां आग लग गई है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी गोल शेप की बनावट है. इसे देश के सबसे ऊंचे रेस्टोरेंट्स में से भी एक माना जाता है. जानें यहां क्याक्या खास है और दो लोगों के खाने के लिए कितने पैसे देने पड़ते हैं.

ये रेस्टोरेंट कस्तूरबा गांधी मार्ग यानी बाराखंबा रोड़ पर अंतरिक्ष भवन में ये मौजूद है. यहां पर चाइनीज, इटालियन और नॉर्थ इंडियन क्यूजिन सर्व किया जाता है. स्वाद में शानदार फूड्स परोसने वाला ये रेस्टोरेंट फैमिली के लिए बेस्ट प्लेस है. दरअसल इस द रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट कहते हैं और ये करीब 33 साल पुराना है.
ये करीब 240 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यहां से लाल किला का खूबसूरत नजारा भी नजर आता है. इसमें करीब 100 सीटें हैं और ये धीरेधीरे घूमता भी है. यहीं इसकी सबसे बड़ी खासियत है. बाराखंबा रोड पर बने अंतरिक्ष भवन की 24वीं मंजिल पर द रिवॉल्विंग बना हुआ है. यहां फूड्स को एंजॉय करने के लिए आने वाले 360 डिग्री में घूमकर पूरी दिल्ली का नजारा देख पाते हैं.
लाल किला के अलावा यहां से राष्ट्रपति भवन, जामा मस्जिद का गुंबद और दिल्ली की कई दूसरी चर्चित जगहें नजर आती हैं. रात के समय यहां से दिल्ली का नजारा देखने की बात ही अलग होती है. ब्यूटीफुल और यूनिक व्यू के कारण यहां ग्राहकों का आना लगा रहता है.
आप यहां नॉर्थ इंडियन फूड दाल मक्खनी, नान और कई दूसरे फूड्स का स्वाद चख सकते हैं. इसके अलावा यहां पर इटालियन पास्ता और चाइनीज नूडल्स समेत कई अलग डिशेज परोसे जाते हैं. ऑनलाइन फूड प्लेटफॉर्म जोमेटो की जानकारी के मुताबिक दो लोगों को यहां बैठकर खाने के करीब 2500 रुपये देने पड़ते हैं. इसमें स्टार्टर और मेन कोर्स भी शामिल है.
मेन्यू की बात करें तो इसमें वेज और नॉनवेज दोनों तरह की डिशेज शामिल हैं. इसमें फिश टिक्का अचारी , मुर्ग तंदूरी , मुर्ग टिक्का परिक्रमा . पनीर भुजिया नवाबी , पनीर लबाबदार का नाम शामिल है. यहां करीब 50 से 100 डिशेज परोसी जाती हैं और आप अपने टेस्ट के मुताबिक इसे ऑर्डर कर सकते हैं.



