BollywoodIndia

Vijay Birthday: CM बनने के बाद Thalapathy Vijay का पहला Birthday, Superstar से सियासत के शिखर तक का सफर

तमिल सिनेमा के अभिनेता और तमिलनाडु के सीएम विजय अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह पहला मौका है, जब विजय बतौर सीएम अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तमिल सिनेमा में अपना जादू चलाने के बाद अब वह पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हैं। विजय ने अपनी अदाकारी के दम पर तमिल सिनेमा पर राज किया है। वहीं पहली बार जब वह राज्य विधानसभा चुनावों में उतरे, तो उन्होंने इतिहास रच दिया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर विजय के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

Vijay Birthday: CM बनने के बाद Thalapathy Vijay का पहला Birthday, Superstar से सियासत के शिखर तक का सफर
22 जून 1974 को विजय का जन्म हुआ था। इनका असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। इनके पिता का नाम एस. ए चंद्रेशखर है, जोकि निर्देशक हैं। वहीं विजय की मां चंद्रशेखर प्लेबैक सिंगर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के रूप में की थी। विजय ने कई फिल्मों में बतौर बाल कलाकार काम किया था।

पहली फिल्म

मुख्य अभिनेता के रूप में विजय की पहली फिल्म ‘नालया थीरपू’ थी। विजय ने 18 साल की उम्र में इस फिल्म को साइन किया था। जिसके बाद अभिनेता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनेता विजय ने ‘मिन्सरा कन्ना’, ‘बीस्ट’, ‘राजविन परवैयिले’ और ‘शाहजहां’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। उनकी ‘मास्टर’, ‘कथ्थी’ और ‘थेरी’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की।
वहीं साल 2023 में अभिनेता की फिल्म ‘लियो’ ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। वहीं उन्होंने ‘GOAT’ और ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ से खूब चर्चा बटोरी थी। वहीं अभिनेता की आगामी फिल्म ‘जननायक’ है।

सीएम की कुर्सी

अब विजय थलापति राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने ‘तमिलगा वेट्टी कजगम’ पार्टी के जरिए सियासत में डेब्यू किया था। अपने पहले ही प्रयास में विजय थलापति ने न सिर्फ बड़ी जीत हासिल की थी। बल्कि वह अपनी सरकार बनाने में भी कामयाब रहे। विजय ने 10 मई 2026 को शपथ ग्रहण समारोह में सीएम पद की शपथ ली थी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply