IndiaTrendingUttar Pradesh

अयोध्या के राम दरबार में खत्म हुआ VIP पास सिस्टम… कतार से ही होंगे दर्शन

अयोध्या : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर में राम दरबार दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब राम दरबार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अलग से विशेष पास बनवाने की आवश्यकता नहीं होगी।

अयोध्या के राम दरबार में खत्म हुआ VIP पास सिस्टम… कतार से ही होंगे दर्शन

नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु पहले सामान्य दर्शन कतार से रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे सीधे मंदिर की प्रथम मंजिल पर स्थित राम दरबार के दर्शन भी कर सकेंगे। इसके लिए किसी अतिरिक्त अनुमति या विशेष पास की जरूरत नहीं होगी।

अब तक राम दरबार के दर्शन सीमित संख्या में जारी किए जाने वाले विशेष पास के माध्यम से कराए जाते थे। इस व्यवस्था के कारण सभी श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर नहीं मिल पाता था।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने विशेष पास व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। ट्रस्ट का कहना है कि नई व्यवस्था का उद्देश्य दर्शन प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाना है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु बिना किसी अतिरिक्त औपचारिकता के रामलला और राम दरबार के दर्शन का लाभ उठा सकें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply