Cricket

IPL 2026 के बीच भक्ति में डूबे विराट कोहली, अक्षय तृतीया पर अनुष्का शर्मा संग वृंदावन पहुंचे, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

Satya Report:

आईपीएल 2026 के बीच मिले ब्रेक में विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा संग अक्षय तृतीया पर वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया।

IPL 2026 के बीच भक्ति में डूबे विराट कोहली, अक्षय तृतीया पर अनुष्का शर्मा संग वृंदावन पहुंचे, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद
IPL 2026 के बीच भक्ति में डूबे विराट कोहली, अक्षय तृतीया पर अनुष्का शर्मा संग वृंदावन पहुंचे, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

Virat Kohli and Anushka Sharma took blessings of Premanad Maharaj: आईपीएल 2026 के रोमांचक सीजन के बीच विराट कोहली ने व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल से समय निकालकर आध्यात्मिक राह चुनी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया।

सोशल मीडिया पर इस यात्रा के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में विराट और अनुष्का बेहद सादगी के साथ आश्रम में बैठे नजर आए। दोनों लंबे समय से आध्यात्मिकता से जुड़े रहे हैं और अक्सर महाराज जी से जीवन, शांति और सकारात्मकता से जुड़ी बातें सीखने पहुंचते हैं। .

आईपीएल ब्रेक में Virat Kohli ने चुना आध्यात्मिक रास्ता

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ था, जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हो गए थे। अब आरसीबी का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को खेला जाना है। ऐसे में टीम को पांच दिन का लंबा ब्रेक मिला है। इसी ब्रेक का फायदा उठाते हुए विराट कोहली ने खुद को मानसिक रूप से तरोताजा करने के लिए वृंदावन का रुख किया। प्रेमानंद महाराज के साथ उनकी आध्यात्मिक चर्चा को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित नजर आए।

पांच महीने में तीसरी बार वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का

विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा का वृंदावन से लगाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच महीनों में यह दोनों का तीसरा दौरा है। इससे पहले फरवरी महीने में बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद भी दोनों यहां पहुंचे थे। अगर पिछले साल की बात करें तो यह कपल जनवरी, मई और दिसंबर में भी आश्रम पहुंचा था।

IPL 2026 में शानदार फॉर्म में हैं विराट कोहली

मैदान पर विराट कोहली का बल्ला इस सीजन में जमकर बोल रहा है। उन्होंने अब तक 6 मुकाबलों में 49.40 की औसत और 157.32 के शानदार स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर्स में शामिल हैं। आरसीबी ने 6 मैचों में 8 अंक हासिल किए हैं और टीम फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply