CrimeIndia

​शादीशुदा था… फिर भी आधे से कम उम्र की लड़की संग करना चाहता था विवाह, ‘NO’ सुनते ही खुद को लगाई आग, मौत​​​​​​

New Delhi News: उत्तरपश्चिम दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक बर्तन कारखाने से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर निवासी 47 वर्षीय संदीप ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने खुद से आधे से भी कम उम्र की युवती द्वारा बातचीत और संबंध खत्म करने को इस आत्मघाती कदम की वजह बताया है.

​शादीशुदा था… फिर भी आधे से कम उम्र की लड़की संग करना चाहता था विवाह, ‘NO’ सुनते ही खुद को लगाई आग, मौत​​​​​​

पुलिस के अनुसार, मृतक संदीप उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर का रहने वाला था, जहां वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था. वह अक्सर अपने एक दोस्त के घर जाता था, इसी दौरान उसे दोस्त की 20 वर्षीय बेटी से लगाव हो गया. युवती दिल्ली के वजीरपुर स्थित एक बर्तन कारखाने में काम करती है और यहां अकेली रहती है. संदीप अक्सर उसे फोन करता था, लेकिन कुछ समय पहले युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी.

बातचीत बंद होने से परेशान होकर संदीप गुरुवार को दिल्ली पहुंचा. शुक्रवार को वह पेट्रोल की दो बोतलें लेकर बर्तन कारखाने में घुसा और युवती पर शादी का दबाव बनाने लगा. जब युवती ने साफ इनकार कर दिया, तो उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली.

सहकर्मियों ने बुझाई आग, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

कारखाने में आग की लपटें देखकर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे संदीप को दीप चंद बंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को मिले सुसाइड नोट में संदीप ने दावा किया कि युवती द्वारा दोस्ती खत्म करने के कारण वह जान दे रहा है. हालांकि, पूछताछ के दौरान युवती ने संदीप के साथ किसी भी तरह के प्रेम संबंध में होने से साफ इनकार किया है.

परिजनों को किया गया सूचित; पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. संत कबीर नगर में रह रहे संदीप के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply