BollywoodIndiaTrending

‘फिटनेस को लेकर बेहद सजग थे’, प्रतीक यादव के निधन पर रवि किशन ने जताया गहरा दुख

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। फेफड़ों में खून के थक्के जमने से दिल और सांस ने काम करना बंद कर दिया, जिसके कारण 38 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

‘फिटनेस को लेकर बेहद सजग थे’, प्रतीक यादव के निधन पर रवि किशन ने जताया गहरा दुख
‘फिटनेस को लेकर बेहद सजग थे’, प्रतीक यादव के निधन पर रवि किशन ने जताया गहरा दुख

एक्टर और भाजपा सांसद ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। एएनआई से बात करते हुए रवि किशन ने कहा, “बहुत दुखद! वह फिटनेस को लेकर बेहद सजग थे। उनका जिम का बिजनेस था और वह कंस्ट्रक्शन के काम से भी जुड़े थे। मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानता था। उनका स्वभाव बेहद शांत और विनम्र था। वह राजनीति से दूर रहते थे। दुख की बात है कि सिर्फ 38 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।”

ने आगे कहा, “मुझे पता था कि पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन यह खबर बेहद चौंकाने वाली और दुखद है। उनकी दो बेटियां हैं। सुबह उठते ही जैसे ही मुझे इस बारे में पता चला, मैं बहुत दुखी हो गया। उनकी पत्नी और बच्चों के लिए यह बेहद मुश्किल समय है।”

#WATCH | Gorakhpur, Uttar Pradesh: On the demise of Samajwadi Party founder Mulayam Singh Yadav’s son and BJP leader Aparna Yadav’s husband, BJP MP Ravi Kishan says, “This is a very tragic incident… He was a very gentle and civilised person… Dying at the age of 39 is a very… pic.twitter.com/jWHSrEkz4K

— ANI May 13, 2026

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले हमेशा राजनीति से दूर रहे। वह रुचि रियल एस्टेट कारोबार और बॉडीबिल्डिंग में रुचि थी। फिटनेस के प्रति उनके जुनून की वजह से वह लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लैनेट’ नाम से जिम भी चलाते थे। इसके अलावा वह बेघर लोगों के लिए एक एनजीओ भी संचालित करते थे।

प्रतीक यादव ने साल 2011 में अपर्णा बिष्ट से शादी की थी। उनकी पत्नी को अब अपर्णा यादव के नाम से जाना जाता है। दोनों ने शादी से पहले करीब आठ साल तक एकदूसरे को डेट किया था।

अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय नेता हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी, लेकिन साल 2022 में वह बीजेपी में शामिल हो गईं। प्रतीक और अपर्णा की दो बेटियां हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply