India

Seelan Se Bachne Ke Upay: बारिश में अपने घर को रखें सीलन-फ्री, इन आसान टिप्स से दीवारों पर कभी नहीं आएगी नमी

Baarish Mein Seelan Se Bachne Ke Upay: बारिश का मौसम सुकून और ठंडक तो अपने साथ लाता ही है, लेकिन साथ ही अपने साथ लाता है एक बड़ी परेशानी, और वो हैं घर में सीलन और नमी। इसके कारण दीवारों पर फफूंदी, कपड़ों में बदबू, लकड़ी के फर्नीचर का फूलना और पेंट का उखड़ना ये सब सीलन के आम लक्षण हैं। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि कुछ आसान और असरदार घरेलू उपायों से आप अपने घर को पूरी तरह सीलनमुक्त बना सकते हैं।

Seelan Se Bachne Ke Upay: बारिश में अपने घर को रखें सीलन-फ्री, इन आसान टिप्स से दीवारों पर कभी नहीं आएगी नमी

घर में रखें सही वेंटिलेशन 

बारिश  के मौसम में घर को बंद रखना सीलन को न्योता देने जैसा है। ऐसे में आप रोज़ाना खिड़की और दरवाजे थोड़ी देर खोलें। इसके साथ ही बाथरूम और किचन के एग्जॉस्ट फैन चालू रखें। अगर संभव हो तो एक छोटा डिह्यूमिडिफायर भी उपयोग करें।

सांस लेने वाली दीवारें ही सीलन से बचा पाती हैं 

फर्नीचर को दीवार से दूर रखें इसके साथ ही दीवारें मानसून में नमी सोख लेती हैं। अगर लकड़ी के फर्नीचर दीवार से चिपके रहेंगे तो उसमें भी नमी चली जाएगी। धयान दें कि कम से कम 35 इंच का गैप रखें। अलमारी और बैड के नीचे अखबार या नमी सोखने वाले पैड रखें।

बेकिंग सोडा और नमक से करें कमाल

 

सीलन वाले कोनों और अलमारियों में आप बेकिंग सोडा या रॉक सॉल्ट रख सकते हैं। ये नमी को सोख लेते हैं और बदबू को भी रोकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में भरकर अलमारी/बाथरूम में रखें और हर 7 दिन में बदलें।

सफाई में लापरवाही न करें

हफ्ते में 1 बार दीवारों को सूखे कपड़े या वाइप से साफ करें। अगर कहीं फंगस दिखे तो तुरंत विनेगर या फिनायल मिक्स पानी से धोएं। वहीं कारपेट और पर्दों को बाहर हवा में सुखाएं।

खिड़कियों और दरारों को सील करें

बारिश का पानी अक्सर खिड़कियों की दरारों से अंदर आता है। रबर सीलिंग टेप लगवाएं और अगर दीवार में दरार है तो मानसून से पहले POP या वाटरप्रूफ सीमेंट से भरवाएं।

AntiDamp पेंट और कोटिंग कराएं

अगर हर मानसून में सीलन होती है, तो एक बार एंटीडैम्प वॉटरप्रूफ कोटिंग लगवाएं। ये बाजार में आसानी से मिल जाती है और 35 साल तक असरदार रहती है।

नेचुरल महक और ताजगी बनाए रखें

कपूर और लॉन्ग भी नमी को सोखते हैं और बदबू हटाते हैं। साथ ही खुशबूदार मोमबत्तियां या एरोमा डिफ्यूज़र इस्तेमाल करें। Indoor plants जैसे aloe vera या peace lily भी घर को शुद्ध रखते हैं।

ये भी पढ़ें:

बारिश में स्पेशल सुझाव

वॉशिंग मशीन के ऊपर प्लास्टिक शीट डालें।  इसके साथ ही जूते और चप्पल घर के बाहर उतारें। वहीं नहाने के बाद बाथरूम को खुला छोड़ें ताकि नमी सूख सके।  

ये भी पढ़ें: 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply