श्रद्धा कपूर ने रेड डीप कलर की साड़ी कैरी की है, जिसमें किनारे पर कर्व और ट्राएंगल शेप फैब्रिक के पैटर्न की डिटेलिंग है. इसी के साथ गोल्डन लेस अटैच्ड की गई है. हैवी एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज, स्टेटमेंट जूलरी और सॉफ्ट कर्ल्स उनके लुक को रॉयल अपील देते हैं. ग्लैम नेचुरल लुक मेकअप उनकी ब्यूटी में चार चांद लगा रहा है. ऐसा लुक शादी के मेन फंक्शन से लेकर रिसेप्शन या किसी खास इवेंट के लिए रीक्रिएट किया जा सकता है.

ब्लैक कलर की शीर फैब्रिक की साड़ी में श्रद्धा कपूर का ये लुक एफर्टलेस स्टाइलिश है. साड़ी के साथ उन्होंने सिल्वर डिटेलिंग वाला एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज कैरी किया है तो वहीं किनारी और बॉटम के बीच में पर कटवर्क डिटेलिंग है. कर्ल की गई बाउंसी पोनीटेल, स्मोकी आई मेकअप और सिल्वर स्टेटमेंट जूलरी उनके लुक को स्टनिंग बना रही है.
श्रद्धा कपूर का ये लुक भी गॉर्जियस है. उन्होंने पेस्टल कलर की शिमरी टिश्यू सिल्क साड़ी कैरी की है, जिसमें वो ग्रेसफुल और एलिगेंट लग रही हैं. साथ में स्लीवलेस ब्लाउज, स्क्वायर शेप ड्रॉप स्टोन ईयररिंग और स्टेटमेंट हार्टशेप बैग उनके लुक को इनहैंस कर रहे हैं.
श्रद्धा कपूर ने इस फोटो में भी सॉलिड रेड कलर की सिल्क साड़ी कैरी की है, जिसमें मिनिमम डिटेलिंग है. एक्ट्रेस ने साड़ी को फ्री स्टाइल में बेहद ग्रेसफुल तरीके से कैरी किया है. गोल्डन डिटेलिंग वाला एम्बेलिश्ड फुल स्लीव ब्लाउज उनके इस लुक को रॉयल अपील देता है. ऐसा लुक पार्टी से लेकर शादी तक के फंक्शन में क्रिएट किया जा सकता है.
आपको बहुत ज्यादा तामझाम पसंद नहीं आता है या फिर डे पार्टी है तो आप श्रद्धा कपूर के इस साड़ी लुक को कॉपी करें. उन्होंने रेड कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी कैरी की है जिसमें वो फ्लॉलेस लुक में नजर आ रही हैं. आंखों में काजल, माथे पर बिंदी, मिनिमल मेकअप बेस उनके लुक को एलिगेंट बनाता है.फेस्टिव ओकेजन के लिए भी ऐसा लुक बेस्ट रहता है.


