
मेष राशिसप्ताह के शुरू का समय यात्राओं पर जाने के लिए अनुकूल रहेगा। आपका दूरस्थ यात्राओं पर जाना लाभकारी रहेगा। आप बड़े पैमाने पर विभिन्न स्थानों पर अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए यात्रा करेंगे। पिता और बुजुर्गों का साथ मिलने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। गुरुओं से आशीर्वाद प्राप्त के लिए एक लाभकारी समय है, घर में आनंद का माहौल रहेगा।
वृष राशिसप्ताह का आरंभ आपके स्वास्थ्य, खुशी, कार्य कुशलता, आत्मविश्वास और धैर्य के लिए शुभ रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में आ रही बाधाएं समाप्त होगी। कोई नया काम शुरू करने का प्लान बन सकता है सप्ताह के मध्य भाग में भाग्य का सहयोग प्राप्त होने से आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे और आप प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन राशि सप्ताह की शुरुआत में आपका वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी आपको सलाह दी जाती है कि आप पारिवारिक जीवन और सामाजिक जीवन की जिम्मेदारियां को पूरा करने का भरपूर प्रयास करें। साझेदारी से संबंधित निर्णय लेने के लिए समय उपयुक्त है। सप्ताह के मध्य की अवधि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है। दोस्त रिश्तेदार और मातापिता आपके कार्यों की सराहना करेंगे।
कर्क राशि यह सप्ताह थोड़ा उतारचढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कई बार ऐसा महसूस होगा कि आपके द्वारा किये गये प्रयास या फिर परिश्रम का आपको कम फल प्राप्त हो रहा है। स्वजनों के सहयोग और समर्थन को लेकर भी आप इस सप्ताह थोड़ा कम संतुष्ट रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियरकारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है।
सिंह राशि इस सप्ताह की शुरुआत भले ही थोड़ी उतारचढ़ाव भरी रहने वाली हो लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें एक बार फिर पटरी पर लौटती हुई नजर आएंगी। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह यदि किसी कार्य में मनचाही सफलता न मिले तो निराश होने की बजाय लगातार उस दिशा में प्रयास करते रहना उचित रहेगा।
कन्या राशि इस सप्ताह करियरकारोबार से लेकर निजी जीवन से जुड़ी समस्याएं घेरे रहने वाली हैं। जिनका सामना आपको बड़ी सूझबूझ और धैर्य से करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके कामकाज में अड़ंगे आते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से सहयोग और समर्थन और सहयोग भी बामुश्किल मिल पाएगा। इस दौरान आपके विरोधी आपकी किसी भी नई शुरुआत को रोकने की कोशिश करेंगे।
तुला राशि यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह बाजार में बड़े उतारचढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध तो ठीकठाक रहेगा लेकिन उत्तरार्ध में आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। इस सप्ताह आय के मुकाबले व्यय की अधिकता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि यह सप्ताह मध्यम फलदायी है। आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए सप्ताह की शुरुआत से अपने धन का प्रबंधन करके चलें और धन के लेनदेन में सावाधानी बरतें। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष के लिए किये गये प्रयासों में सफलता न मिलने के कारण मन खिन्न रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के कार्य अथवा स्थान में बदलाव के भी आसार बन रहे हैं।
धनु राशि यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह किसी व्यक्ति विशेष की मदद से आपके जीवन से जुड़ी बड़ी मुश्किलें दूर हो जाएंगी। इस पूरे सप्ताह आपको स्वजनों और इष्टमित्रों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में विशेष परिश्रम और भागदौड़ से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा।
मकर राशि इस सप्ताह काफी भागदौड़ वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपको छोटीछोटी चीजों के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपका पूरा ध्यान घरेलू मसलों को सुलझाने पर केंद्रित रहेगा। इस दौरान घर के किसी सदस्य की सेहत भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी।
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह आर्थिक मंदी लिए रहने वाला है।
कुंभ राशि सप्ताह के शुरुआत में अति उत्साह से बचने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान जल्दबाजी अथवा अति आत्मविश्वास के कारण आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। ऐसे में किसी भी कार्य को धैर्यपूर्वक और सलीके से करने का प्रयास करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके घरपरिवार में पैतृक संपत्ति आदि को लेकर विवाद हो सकता है।
मीन राशि सप्ताह के प्रारंभ में कामकाज के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन सकारात्मक पक्ष यह है कि आपके द्वारा की गई मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस सप्ताह पैसा और प्यार दोनों आपकी झोली में गिरेगा। स्वजनों के साथ पैदा हुई गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार फिर साथ जुड़कर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य कानपुर



