HealthIndiaTrending

रोज ब्रेकफास्ट में अंकुर‍ित मूंग खाने से क्या हो सकता है?

Satya Report: रोजाना नाश्ते में अंकुरित मूंग खाना सेहत के लिए किसी ‘सुपरफूड’ से कम नहीं है। यह न केवल आपके पाचन को बेहतर बनाता है बल्कि एनर्जी का भी बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ऐसे में यहां जानें रोज अंकुरित मूंग खाने से क्या होता है।

रोज ब्रेकफास्ट में अंकुर‍ित मूंग खाने से क्या हो सकता है?

आपने अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों को ये कहते सुना होगा कि सुबह का नाश्ता हेल्दी और पोषण से भरपूर होना चाहिए। क्योंकि सुबह में किया गया हेल्दी ब्रेकफास्ट आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। ऐसे में सुबह नाश्ते में अंकुरित मूंग खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। अंकुरित मूंग एक सुपरफूड है,जिसके सेवन से कई स्वास्थ लाभ मिलते हैं। अंकुर‍ित मूंग में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोज ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से क्या होता है।

1. पाचन तंत्र के लिए

अंकुरित होने के बाद मूंग में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखता है। इसमें मौजूद एंजाइम्स भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है।

2. वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अंकुरित मूंग का सेवन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें कैलोरी बहुत कम और प्रोटीन व फाइबर बहुत ज्यादा होता है। इसे खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती, जिससे आप फालतू स्नैकिंग से बच जाते हैं।

3. पोषक तत्वों का पावरहाउस
अंकुरण की प्रक्रिया मूंग में मौजूद विटामिन और मिनरल्स की शक्ति को कई गुना बढ़ा देती है। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को दूर करता है और प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

4. दिल की सेहत और ब्लड शुगर
अंकुरित मूंग खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही, इसका लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मददगार साबित होता है।

डिस्क्लेमर:- इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply