पश्चिम बंगाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से क्या पूछा था. इसकी चर्चा हर और हो रही है. आइए अब आपको बताते हैं कि पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से क्या पूछा था? दरसअल, पीएम मोदी ने एकनाथ से उनके हालिया हेलिकॉप्टर घटना को लेकर हालचाल पूछा. इस दौरान पीएम ने शिंदे से विस्तार से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य तथा सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की.

दरअसल, गुरुवार को खराब मौसम के कारण उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर रास्ता भटक गया था. अचानक मौसम बिगड़ने, तेज हवाओं और खराब दृश्यता की वजह से चालक को आपात स्थिति में हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करानी पड़ी थी. इस घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी चिंता जताई गई थी.
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकनाथ शिंदे को यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी. उन्होंने पिता समान स्नेह के साथ कहा कि लगातार दौरों और खराब मौसम के बीच सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. प्रधानमंत्री की इस आत्मीय चिंता को लेकर वहां मौजूद नेताओं के बीच भी चर्चा रही.
जनता ने डर को ठुकराकर भरोसे को चुना
इससे पहले पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘यह चुनाव डर और भरोसे के बीच था. जनता ने डर को ठुकराकर भरोसे को चुना. पीएम मोदी ने विकसित भारत का सपना लोगों के सामने रखा और देश को आर्थिक ताकत बनाने की बात कही. जनता ने उसी सोच पर विश्वास जताया है.’ अमित शाह की तारीफ करते हुए शिंदे ने कहा कि वह कई सालों से पश्चिम बंगाल में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे थे.
आधुनिक राजनीति का चाणक्य हैं अमित शाह
एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि अमित शाह की माइक्रो मैनेजमेंट रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से यह ऐतिहासिक जीत संभव हुई. शिंदे ने अमित शाह को आधुनिक राजनीति का चाणक्य भी बताया. एकनाथ शिंदे ने इसी के साथ बंगाल में नई सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भी शुभकामनाएं दी.



