India

क्या होता है बालतोड़? इसमें क्या रखें ध्यान और कैसे पाएं इससे निजात

बालतोड़ होने पर लोगों को लगता है कि रगड़ से बाल टूटने की वजह से ऐसा हुआ है, जबकि ये सिर्फ बाल उखड़ने की वजह से नहीं होता है. दरअसल जब स्किन से बाल निकलता है तो बालों की जड़ यानी हेयर फॉलिकल में बैक्टीरिया को जगह मिल जाती है और इस वजह से संक्रमण फैल जाता है. संक्रमण बढ़ जाए तो तेज ठंड लगने के साथ बुखार आना, कमजोरी हो सकती है. ये ज्यादातर आपके शरीर में उन हिस्सों पर ज्यादा होता है जहां बालों की ग्रोथ अधिक हो और रगड़ लगने की संभावना रहती हो. इस आर्टिकल में जानेंगे बालतोड़ के लक्षण, इससे निजात पाने के तरीके.

क्या होता है बालतोड़? इसमें क्या रखें ध्यान और कैसे पाएं इससे निजात

बाल के टूटने से बस हल्का दर्द और जलन होता है, लेकिन इंफेक्शन फैलने पर दाना और इसमें गांठ जैसी बन जाती है, जिससे मवाद भी भर जाता है. इससे निजात पाने के लिए हाइजीन का ध्यान रखना जरूरी होता है. इसके अलावा कुछ देसी घरेलू उपाय भी आपको बालतोड़ के संक्रमण से निजात दिलाते हैं.

बालतोड़ के लक्षण

  • पीली मवाद वाली मोटी गांठ जैसी फुंसी
  • प्रभावित त्वचा पर सूजन और तेज दर्द
  • फुंसी के आसपास की त्वचा गर्म और लाल
  • गंभीर मामलों में बुखार आना, ठंड लगना
  • संक्रमण फैलने पर थकानकमजोरी होना

बालतोड़ की वजहें

  • त्वचा पर रगड़ या चोट लगना
  • बाल टूटने के बाद बैक्टीरियल इंफेक्शन
  • कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता
  • बहुत ज्यादा पसीना
  • साफसफाई की कमी से इंफेक्शन फैलना

हल्दी का लेप लगाएं

रसोई में यूज होने वाली हल्दी एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है और इंफ्लामेशन को कम करने में भी हेल्पफुल रहती है. बालतोड़ हो गया है तो इसके आसपास की जगह पर हल्दी का लेप करें. ध्यान रखें कि बाजार वाला हल्दी पाउडर नहीं लेना है. आप कच्ची हल्दी का लेप बना सकते हैं या फिर गांठ वाली हल्दी को खुद पीसकर लगाएं. कस्तूरी हल्दी घाव, दर्द, सूजन कम करने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है.

Image: Getty Images

गर्म सिकाई करें

बालतोड़ हो गया है तो दर्द और सूजन को कम करने के लिए इसके चारों तरफ आप हल्की गर्म सिकाई करें. दिन में दो से तीन बार 810 मिनट के लिए सिकाई करने पर आपको काफी रिलैक्स महसूस होगा. दरअसल इससे सूजन तो कम होगी ही. इसके अलावा ये ब्लड सर्कुलेशन को भी सही करती है.

ये सावधानियां बरतना है जरूरी

  • साफसफाई का खास ध्यान रखें
  • बालतोड़ को फोड़ने की गलती न करें
  • अपने तैलिया, कपड़े और रेजर जैसी चीजें शेयर न करें
  • ऐसे कपड़े न पहनें जिससे रगड़ लगने की संभावना हो
  • बालतोड़ बढ़ने पर डॉक्टर को दिखाएं
  • बुखार, ठंड, कमजोरी हो तो भी डॉ. के पास जाना सही

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply