Satya Report: आज के समय में बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं, खासकर 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में. इस उम्र में शरीर की क्षमता धीरेधीरे कम होने लगती है और छोटीछोटी स्वास्थ्य समस्याएं भी कभीकभी गंभीर रूप ले सकती हैं. ऐसे में अचानक तबीयत बिगड़ने या इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत सहायता मिलना बेहद जरूरी हो जाता है. बदलती लाइफस्टाइल और व्यस्त दिनचर्या के कारण कई बार समय पर डॉक्टर तक पहुंच पाना मुश्किल हो जाता है.

ऐसे हालात में घर पर ही शुरुआती स्तर की तैयारी होना जरूरी हो जाता है, ताकि देखभाल में देरी न हो. यही कारण है कि जेरियाट्रिक किट का महत्व तेजी से बढ़ रहा है. यह की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है और समय पर सही कदम उठाने में मदद करती है. इसलिए इस विषय को समझना और पहले से तैयार रहना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में घबराहट के बजाय सही निर्णय लिया जा सके.
जेरियाट्रिक किट में क्याक्या होना चाहिए?
आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कि जेरियाट्रिक किट में ऐसे जरूरी सामान शामिल होने चाहिए, जो बुजुर्गों की सामान्य स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा कर सकें. इसमें रोजाना इस्तेमाल होने वाली दवाइयां, फर्स्ट एड से जुड़ी चीजें और कुछ जरूरी मेडिकल उपकरण शामिल किए जा सकते हैं जैसे ब्लड प्रेशर चेक करने की मशीन, थर्मामीटर, शुगर लेवल जांचने के उपकरण आदि.
इसके अलावा, पैन किलर दवाइयां, बैंडेज, एंटीसेप्टिक क्रीम और अन्य बेसिक दवाइयां भी इसमें रखी जा सकती हैं. ध्यान रखें कि किट में रखी सभी चीजें डॉक्टर की सलाह के अनुसार हों और समयसमय पर उनकी एक्सपायरी डेट भी चेक की जाती रहे. साथ ही, किट को ऐसी जगह रखें जहां जरूरत पड़ने पर आसानी से पहुंचा जा सके. इस तरह की तैयारी से आप इमरजेंसी में तुरंत मदद दे सकते हैं.
बुजुर्गों के लिए यह किट क्यों जरूरी है?
बुजुर्गों के लिए जेरियाट्रिक किट इसलिए जरूरी है, क्योंकि इस उम्र में अचानक स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा ज्यादा होता है. कई बार हल्की परेशानी भी तेजी से गंभीर बन सकती है, ऐसे में तुरंत प्राथमिक उपचार मिलना जरूरी होता है.
यह किट समय पर मदद पहुंचाने में सहायक होती है और डॉक्टर तक पहुंचने से पहले जरूरी देखभाल में मदद करती है.
घर में जेरियाट्रिक किट कैसे तैयार करें?
घर में जेरियाट्रिक किट तैयार करने के लिए सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें और बुजुर्ग की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार जरूरी सामान इकट्ठा करें. सभी चीजों को एक साफ और सुरक्षित बॉक्स में रखें और उन्हें ऑर्गनाइज तरीके से रखें.
समयसमय पर किट को अपडेट करते रहें, ताकि जरूरत पड़ने पर कोई भी चीज आसानी से मिल सके.



